फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: करीना कपूर ने साझा की सोनोग्राफी रिपोर्ट, फैंस ने पूछा- इतनी जल्दी फिर प्रेग्नेंट?

Fri, 09 Jul 2021 07:37 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की खूबसूरत और ग्लैमरस अभिनेत्री करीना कपूर खान अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। करीना ने इंडस्ट्री में कई ट्रेंड सेट किए हैं और कई बदलाव भी लाए हैं जिन्होंने दूसरी अभिनेत्रियों को भी काफी प्रभावित किया है। करीना सिर्फ अपने अभिनय ही नहीं बल्कि अपने फैशन सेंस से भी लोगों को हैरान कर देती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद वो अक्सर तस्वीरें साझा करती हैं, लेकिन उन तस्वीरों में उनके दूसरे बेटे का चेहरा पूरी तरह नजर नहीं आता है।

क्या फिर मां बनने वाली हैं करीना कपूर खान?

अब हाल ही में करीना ने एक एक ऐसी तस्वीर साझा कर दी है जिससे फिर से लोग सवाल करने लगे हैं कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं? दरअसल करीना ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वो अल्ट्रासाउंड की कॉपी दिखाते नजर आ रही हैं। ये तस्वीर पोस्ट होते ही वायरल हो गई। इस तस्वीर को देखकर लोग हैरान हो रहे रहे हैं कि क्या करीना फिर से मां बनने वाली हैं? उनकी तस्वीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। अब इससे पहले आप भी इन्हीं सवालों में उलझे रहें आपको बताते हैं क्या है इस पोस्ट का असली मतलब।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
करीना कपूर ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'कुछ दिलचस्प चीज पर काम कर रहे हैं लेकिन ये वो नहीं है जो आप सोच रहे हैं'। हालांकि उनकी तस्वीर पर यूजर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या आप फिर से मां बनने वाली हैं, इतनी जल्दी कैसे? वहीं एक ने लिखा-अभी फिर से? हालांकि जैसा सभी सोच रहे हैं वैसा कुछ भी नहीं हैं। करीना फिर से मां नहीं बनने वाली हैं।





 
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
दरअसल करीना कपूर खान ने एक किताब लिखी है जिसमें उन्होंने अपने दोनों बेटों के दौरान प्रेग्नेंसी की सभी जानकारी उसमें बताई है। इसे वो अपना तीसरा बेटा बता रही है क्योंकि इस पोस्ट के बाद उन्होंने दो पोस्ट और साझा किए हैं जिसमें उनकी किताब का जिक्र है। करीना ने साल 2016 में पहले बेटे तैमूर को जन्म दिया था वहीं इस साल उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। 



4 of 5
तैमूर अली खान फैन क्लब - फोटो : Instagram
हाल ही में तैमूर अली खान फैनक्लब की तरफ से करीना और तैमूर की एक तस्वीर साझा की गई है जिसमें दोनों मां बेटे बहुत क्यूट नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में तैमूर अली खान लेटे हैं और अपनी मां करीना कपूर खान के गले से चिपके हुए हैं। करीना भी अपने बेटे को पूरा दुलार कर रही हैं। मां और बेटे के अटूट बंधन को दर्शाती इस तस्वीर को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर, आमिर खान - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं।कई साल बाद दोनों साथ नजर आएंगे। इसके अलावा करीना को एक फिल्म के लिए सीता का रोल भी ऑफर किया गया था जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें