फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर खान के मनपसंद हैं ये लड़के, सैफ और तैमूर संग ये शख्स है खास

Tue, 15 Dec 2020 09:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान, सैफ अली खान, तैमूर अली खान - फोटो : Instagram
मॉमी टू बी करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। करीना कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर आई हैं। इंस्टाग्राम पर आमद देते ही करीना हमेशा अपनी नई- नई पोस्ट के जरिए लोगों को सरप्राइज करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक पोस्ट के जरिए अपने मनपसंद लड़कों के बारे में बताया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
बॉलीवुड की बेबो यानी कि करीना कपूर खान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसी तस्वीरें साझा करती हैं जो उनके फैंस ने कभी देखी ना हों। करीना की इन तस्वीरों को उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं। खासकर उनकी तस्वीरों पर लिखे हुए कैप्शन लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हाल ही में करीना ने एक खास तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान, तैमूर अली खान, इब्राहिम अली खान - फोटो : Instagram
करीना ने जो तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होंने अपने पसंदीदा लड़कों के बारे में बताया है। करीना की इस तस्वीर में खास बात ये है कि इसमें सैफ और तैमूर के साथ थी अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान भी हैं। तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में करीना ने लिखा, 'मनपसंद लड़के, बाप-बेटे'।

4 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram fan page
इस तस्वीर में जहां सैफ अली खान और तैमूर सफेद रंग के कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं। तो वहीं सौफ और अमृता के बेटे इब्राहिम अली खान नीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। करीना के इस पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं साथ ही उस पर अपनी खूब प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : Instagram - kareenakapoorkhan
गौरतलब है कि हाल ही में करीना ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने बेबी बम्प की फोटो साझा की थी। इस तस्वीर में वो अपने होने वाले बच्चे के साथ शूट कर रही थीं। करीना कपूर ने इस फोटो पर कैप्शन में लिखा, 'हम दोनों (खुद करीना और उनका होने वाला बच्चा) सेट्स पर हैं।' वहीं करीना की इस फोटो को देखकर उनके फैन्स को खासी चिंता हो गई थी, वो करीना कपूर को आराम करने की सलाह दे रहे थे।

पढें: रजनीकांत भी लौट आए कैमरे के सामने, नयनतारा और कीर्ति सुरेश के साथ शुरू की इस बहुचर्चित फिल्म की शूटिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें