फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर: करीना कपूर ने साझा की खूबसूरत संडे सेल्फी, फैंस से की कोविड में उम्मीद ना छोड़ने की अपील

Sun, 23 May 2021 07:18 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर आए दिन चर्चा में रहती हैं। हाल ही में करीना कपूर ने अपने दादा-दादी राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की एक अनदेखी तस्वीर साझा की थी। अब उन्होंने रविवार के दिन अपनी एक खूबसूरत सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा की है। इस सेल्फी के साथ करीना ने फैंस को कोरोना के दौरान घर में रहने और हौसला बनाए रखने की सलाह दी है। मालूम हो कि देश में बढ़ते कोरोना पीड़ितों की सूची में कई बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हैं। कई सितारे ठीक होकर घर आ गए वहीं कुछ कलाकरों को कोरोना जंग हारनी पड़ी। अभी हाल ही में करीना के पापा रणधीर कपूर कुछ दिनों पहले ही कोरोना को मात देकर घर लौटे हैं। ऐसे में करीना कपूर की चिंता जायज है। संडे सेल्फी में करीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ ही लिखा कि उम्मीद मत खोएं।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : instagram
बीते दिन करीना ने अपने दादा-दादी को याद करते हुए उनकी एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर को करीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। ब्लैक एंड व्हाइट इस फोटो में उनके दादा राज कपूर और दादी कृष्णा राज कपूर मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : instagram
 इस फोटो को साझा करते हुए अभिनेत्री ने एक हार्ट की इमोजी भी साझा की है। करीना के साथ-साथ इस तस्वीर को करिश्मा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। जहां से क्रॉप कर करीना अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

4 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : instagram
बता दें कि इस पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम फैंस से कोविड-19 में लोगों की मदद कर रहे एनजीओं और फाउंडेशन को अपनी क्षमता के अनुरूप आर्थिक सहयता करने का आग्रह किया था। वहीं, करीना ने मदर्स डे के मौके पर बेटे की पहली फोटो फैंस के लिए शेयर की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान, करीना कपूर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी जिसके इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने की संभावना है। यह फिल्म मशहूर हॉलिवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी अडैप्टेशन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें