करीना कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करीना कपूर ने अपने हालिया इंटरव्यू में प्रियंका संग कैटफाइट होने की रिपोर्ट्स को सिरे से नकार दिया। हालांकि, बेबो ने स्वीकार किया कि जब वह युवा थीं तब उन्होंने मूर्खतापूर्ण बाते कही थीं। उन्होंने कहा कि वह अब अधिक आरामदायक व्यक्ति बन गई हैं, क्योंकि वह एक सफल करियर के साथ एक पत्नी और मां हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या उनके और प्रियंका के बीच कोई तनाव था, करीना ने कहा, 'बिलकुल नहीं! बकवास। यह सुनकर मैं ऐसी थी कि आखिर चल क्या रहा है?'