फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actors: इन बॉलीवुड सितारों ने हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को किया रिजेक्ट, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान

Sun, 15 Oct 2023 08:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में प्रतिभाशाली कलाकारों की कमी नहीं है। अपने टैलेंट के दम पर इन सितारों ने विदेश में भी बड़ा फैनबेस बना रखा है। यही वजह है कि हॉलीवुड के कई बड़े मेकर्स इन स्टार्स को अपनी फिल्म का हिस्सा बनाना चाहते हैं। यूं तो कई भारतीय अभिनेता-अभिनेत्रियां विदेशी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बड़े हॉलीवुड फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया था। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर  दीपिका पादुकोण तक के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं
विज्ञापन

2 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नसीरुद्दीन शाह
बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे उम्दा कलाकारों में से एक हैं। उनकी प्रतिभा का लोहा विदेशी फिल्मकार भी मानते हैं। यही वजह है कि वह अब तक कई हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिनेता हैरी पॉटर जैसी फिल्म को रिजेक्ट कर चुके हैं। उन्हें कथित तौर पर इस फिल्म में प्रोफेसर डंबलडोर का किरदार निभाने का ऑफर दिया गया था, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह भी कहा जाता है। अपने करियर में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। विदेश में भी अभिनेता की बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है। किंग खान भी उन कलाकारों में शामिल हैं जो विदेशी फिल्म के प्रस्ताव को ठुकरा चुके हैं। ऑस्कर विजेता फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर उन्हें ऑफर की गई थी, लेकिन वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके।

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण खूबसूरती के साथ अभिनय से भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम से करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स में काम कर चुकी हैं। हालांकि, वह फ्यूरियस 7 जैसी सुपरहिट फिल्म को रिजेक्ट कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल किया जाता है। अभिनेत्री कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट में दिख चुकी हैं। वह कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। अभिनेत्री को फिल्म ट्रॉय का प्रस्ताव मिला था, लेकिन किन्हीं वजहों से बात आगे नहीं बढ़ सकी।
Border 2: 'बॉर्डर 2' के लिए 50 करोड़ की भारी भरकम फीस ले रहे सनी देओल! इस दिन से शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें