करीना कपूर खान बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका अंदाज वाकई में बिलकुल निराला है। बेबो बॉलीवुड में सिर्फ अपने अभिनय के लिए ही मशहूर नहीं हैं, बल्कि उन्हें उनके बेबाक अंदाज के लिए भी जाना जाता है। करीना राजनीति पर अपनी राय देने से जितना बचती हैं, उतना ही ज्यादा वो बॉलीवुड सितारों की पोल खोल करने में आगे रहती हैं। कभी-कभी करीना के कहे शब्द मीडिया की हेडलाइंस बन जाते हैं और सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होते हैं। हाल ही में करीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक बात कहकर सबका दिल जीत लिया।
कपूर परिवार में लिया जन्म, खान में की शादी
करीना कपूर खान बॉलीवुड में एक सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवार कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। वह रणधीर कपूर की बेटी और करिश्मा कपूर की छोटी बहन है। इसके साथ ही ऋषि कपूर उनके चाचा है और रणबीर उनके चचेरे भाई हैं। कपूर खानदान में जन्म लेने वाली करीना कपूर ने खान परिवार में शादी की। हालांकि जब करीना कपूर ने जब सैफ अली खान से शादी की थी, तो सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना की गई थी। लेकिन इससे करीना और सैफ अली खान के रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा। जब अपनी शादी के बाद करीना एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचीं तो उनसे एक रिपोर्टर ने पूछा कि आप किसे चुनेंगी कपूर या खान, जिसका करीना ने बहुत ही मजेदार जवाब दिया।