यश जौहर-करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
अपने पिता के निधन के बाद करण जौहर ने अपने पिता की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस का कार्यभार संभाला और तब से ये कंपनी लगातार तरक्की ही करती रही है। करण जौहर ने अपनी फिल्म निर्माण कंपनी की एक डिजिटल शाखा धर्माटिक की स्थापना भी की और अब उन्होंने एक टैलेंट मैनजमेंट कंपनी धर्मा कॉर्नरस्टोर एजेंसी भी खोली है। धर्मा प्रोडक्शंस ने हाल ही में अपनी फिल्मों के वितरण के लिए वॉयकॉम 18 से एक बडी डील भी साइन की है। कंपनी की इन दिनों जो फिल्में निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं, उनमें शामिल हैं, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘शेरशाह’, ‘सूर्यवंशी’ ‘दोस्ताना 2’, ‘लाइगर’, ‘जुग जुग जीयो’ और दीपिका पादुकोण की एक अनाम फिल्म।