बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर वैसे तो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन पिछले काफी दिनों से वह अपने चर्चित शो 'कॉफी विद करण 8' को लेकर मीडिया खबरों में छाए हुए हैं। करण जौहर अक्सर मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। लेकिन निर्देशक को ट्रोल करने वालों की कमी नहीं है। वह नेपोटिज्म से लेकर बाकी कई वजहों से सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाते हैं। करण जौहर यूं तो ट्रोल्स से दूरी बनाकर रखते हैं, लेकिन कभी-कभी वह उन पर पलटवार भी करते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला जब निर्देशक ने सोशल मीडिया पर कॉम्पलिमेंट्स पर एक क्रिप्टिक नोट साझा किया।