फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress: इन अभिनेत्रियों की ओवरएक्टिंग करने के लिए हुई खिंचाई, सोशल मीडिया पर खुब उड़ी खिल्ली

Wed, 29 Nov 2023 09:05 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्रियों के एक्टिंग की तूती पूरी दुनिया में बोलती है। भारत से लेकर विदेश तक में फैले सिनेप्रेमी दीपिका से लेकर कटरीना और करीना से लेकर आलिया तक की तारीफ करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी-कभी इन अभिनेत्रियों की सोशल मीडिया पर जमकर खिल्ली उड़ाई जाती है। फैशन सेंस के लिए ट्रोल की जाने वाली ये अभिनेत्रियां कभी कभी अपनी एक्टिंग के चलते भी ट्रोल की जाती हैं। इन एक्ट्रेस को ओवर एक्टिंग का टैग भी मिल चुका है। चलिए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अनन्या पांडे - फोटो : social media
अनन्या पांडे 
बॉलीवुड में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से कदम रखने वाली अनन्या पांडेय कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके बावजूद भी वह इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं। अपने फैशन और ग्लैमरस अवतार के लिए सुर्खियां बटोरने वाली अनन्या पांडे अकसर अपनी एक्टिंग के लिए हमेशा लोगों के निशाने पर बनी रहती हैं। फिल्मों के अलावा अनन्या ने एक बार फराह खान के साथ प्रांक्र वीडियो बनाई थी, जिसमें उन्हें ओवर एक्टिंग करते स्पॉट किया गया था। इसके लिए अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना
इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल के लिए सुर्खियां बटोर रही अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। पुष्पा से लेकर कई फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली रश्मिका को भी नेटिजन्स ने ओवर एक्टिंग का टैग मिल चुका है। दरअसल, एक बार रश्मिका मास्क भूल गई थीं, जिसके बाद उन्हें पैपराजी के सामने जमकर एक्टिंग करते देखा गया था। यह लोगों को बिल्कुल रास नहीं आया था।

4 of 6
शनाया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शनाया कपूर
अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने यूं तो अभी फिल्मों में कदम नहीं रखा है, लेकिन वह फिर भी चर्चा में बनी रहती हैं। शनाया कपूर अपने फैशन से लेकर लाइफ स्टाइल तक के लिए सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन उनका पहला ही विज्ञापन उनके लिए आफत बन गया था। दरअसल, शनाया के पहले ही विज्ञापन में उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।
विज्ञापन

5 of 6
आरती सिंह - फोटो : Instagram
आरती सिंह
कृष्णा अभिषेक को बहन और अभिनेत्री आरती सिंह टीवी की दुनिया का जाना पहचाना नाम हैं। अभिनेत्री ने कई सीरियल में अपने अभिनय का जौहर दिखाकर लोगों का दिल जीता है। लेकिन वह भी लोगों के निशाने पर रहे चुकी हैं। आरती सिंह ने कोविड वैक्सीन लगवाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, जिसमें उनका रिएक्शन किसी को भी रास नहीं आया था। उनका रिएक्शन देखकर सभी के मुंह से उनके लिए ओवर एक्टिंग की दुकान निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनम कपूर - फोटो : instagram
सोनम कपूर
बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्मी पर्दे से काफी लंबे से दूर चल रही एक्ट्रेस सोनम कपूर भी ओवर एक्टिंग के लिए ट्रोल की जा चुकी हैं। सोनम कपूर को बंद गैस पर कुकिंग करने की एक्टिंग करने के लिए लोगों ने निशाने पर ले लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें