फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब काजोल की इस हरकत से पार्टी छोड़कर चले गए थे करण जौहर, कहा था- 'मेरी इतनी बेइज्जती कभी नहीं हुई'

Fri, 29 Jan 2021 01:52 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Karan And Kajol - फोटो : social media
काजोल (Kajol) और करण जौहर (Karan Johar) की दोस्ती को फिल्म इंडस्ट्री में कौन नहीं जानता। दोनों एक-दूसरे को लगभग 30 साल से जानते हैं। इन्होंने अपनी दोस्ती से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में भी साझा किए थे। जो काफी सुर्खियों में रहे।
विज्ञापन

2 of 5
The Kapil Sharma Show - फोटो : social media
करण ने द कपिल शर्मा शो में बताया कि उस पार्टी को याद करता हूं तो हंसी आ जाती है। उस पार्टी में मुझे काफी बेइज्जती का सामना करना पड़ा था क्योंकि काजोल मुझे देखकर केवल हंसती ही जा रही थी। इस पर काजोल ने बताया था कि करण की उम्र उस समय कुछ ज्यादा नहीं रही होगी और वो पार्टी में सूट-बूट टाई लगाकर पहुंचे थे। बस फिर क्या था काजोल ने करण को देखा और हंसना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
kajol and karan - फोटो : social media
करण ने आगे बताया कि काजोल की मां तनुजा आंटी ने मुझे काजोल से मिलवाया था और इसके तुरंत बाद कहा कि जाओ तुम दोनों डांस फ्लोर पर मस्ती करो। मैं काजोल के साथ डांस फ्लोर पर गया और डांस करने लगा लेकिन काजोल की मुझे देखकर हंसी ही नहीं रुक रही थी। उस समय मुझे इतना अच्छा नहीं लगा क्योंकि इससे पहले मैंने इतनी बेइज्जती कभी नहीं सही थी। फिर मैं वो पार्टी छोड़कर ही चला गया था।

4 of 5
करण जौहर काजोल - फोटो : courtesy: dailys1dharthfc
करण और काजोल की गहरी दोस्ती का राज भी गहरा है। दोनों की मुलाकात दूसरी बार भी एक पार्टी में हुई थी। इस पार्टी में मजेदार किस्से के बाद ही दोनों की दोस्ती के चर्चे होने लगे। दरअसल, उस पार्टी में काजोल अक्षय कुमार को ढूंढ रही थीं क्योंकि उस समय उनका अक्षय पर क्रश था। करण और काजोल पार्टी में अक्षय को ढूंढते रहे। अक्षय तो मिले नहीं पर दोनों एक दूसरे के दोस्त जरूर बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kajol and karan

उसके बाद एक समय ऐसा आया जब काजोल करण की पसंदीदा हीरोइन बन गईं। दोनों ने साथ कई फिल्मों में भी काम किया। कुछ फिल्में तो सुपरहिट रहीं। दोनों ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी अलविदा न कहना जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें