आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा ने हाल ही में सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म को लेकर अब दिव्या खोसला और जिगरा के निर्माताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। हाल ही में दिव्या ने इंस्टाग्राम पर एक सिनेमाघर की तस्वीर साझा कर आलिया की फिल्म के कलेक्शन को झूठा बताया था।