फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: दूसरे दिन भी बेदम साबित हुई 'जिगरा', 'विक्की विद्या' का भी नहीं दिखा कमाल

Sun, 13 Oct 2024 08:38 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जिगरा, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम
सिनेमाघरों में इस हफ्ते कई कई बहुप्रतीक्षित फिल्मों ने दस्तक दी। रजनीकांत की वेट्टैयन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। वहीं, आलिया भट्ट की जिगरा और राजकुमार राव की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का ट्रेलर देखने के बाद लोग दोनों ही फिल्मों के लिए काफी ज्यादा उत्सुक थे। हालांकि, ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं। इसके अलावा देवरा की भी कमाई की रफ्तार काफी धीमी है। आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 5
'जिगरा' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
जिगरा
आलिया भट्ट की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में होती है। अब तक उन्होंने कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। हाल ही में उनकी फिल्म जिगरा रिलीज हुई है, जिसमें वह एक्शन अवतार में नजर आई हैं। फिल्म में उनके साथ वेदांग रैना ने भी अहम भूमिका निभाई है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। पहले दिन जिगरा ने चार करोड़ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा सुधार देखने को मिला। शनिवार को फिल्म ने छह करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 11.15 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई के ये आंकड़े साल 2019 में आई राजी से भी काफी कम है। मेघना गुलजार की फिल्म ने दो दिन मे्ं 18.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : यूट्यूब
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
स्त्री 2 के बाद राजकुमार राव को अपनी नई फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। हालांकि, फिल्म के कलेक्शन के आंकड़े निराशाजनक हैं। पहले दिन इस फिल्म ने पांच करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने छह करोड़ 75 लाख रुपये बटोरे हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 12 करोड़ रुपये हो गई है।

4 of 5
'वेट्टैयन- द हंटर' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेट्टैयन
फिल्म वेट्टैयन का इंतजार रजनीकांत के फैंस को लंबे समय से था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, फहद फाजिल और राणा दग्गुबाती जैसे सितारों ने भी अहम भूमिका निभाई है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म भी अच्छा कलेक्शन करती नजर नहीं आ रही है। गुरुवार को फिल्म ने 31.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुक्रवार को इस फिल्म ने महज 24 करोड़ रुपये बटोरे। वहीं, शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 26.1 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही वेट्टैयन की कुल कमाई 81.8 करोड़ रुपये हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
देवरा
जूनियर एनटीआर की देवरा भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म में सैफ अली खान और जान्हवी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 215.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 45.25 करोड़ रुपये की कमाई की। 16वें दिन फिल्म ने पांच करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 268.6 करोड़ रुपये हो गया है।
Nirupa Roy: पर्दे पर अमिताभ बच्चन समेत कई सितारों की बनीं मां, महज 15 साल की उम्र में हो गई थी शादी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें