फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big Deal: वॉयकॉम18 और धर्मा प्रोडक्शंस के सौदे पर लगी मुहर, ‘अमर उजाला’ ने अप्रैल में ही दे दी थी खबर

Wed, 22 Sep 2021 04:34 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर, अपूर्वा मेहता, अजित अंधारे - फोटो : अमर उजाला मुंबई
‘अमर उजाला’ ने जो खबर आपको अप्रैल के महीने में ही दे दी थी, वह अब सार्वजनिक हो गई है। बुधवार को फिल्म निर्माण व वितरण कंपनी वॉयकॉम 18 ने निर्माता निर्देशक करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के साथ अपना रिश्ता पक्का कर दिया। इस गठबंधन के बनते ही करण जौहर की कंपनी की अगली चार फिल्मों की रिलीज अब वॉयकॉम 18 के बैनर तले होगी। इन चार फिल्मों में से दो में कियारा आडवाणी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। बाकी तीन फिल्मों में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण हीरोइन हें। वॉयकॉम 18 और धर्मा प्रोडक्शंस की बैठकों के दौर शुरू होने से लेकर दोनों के बीच फिल्मों की रिलीज को लेकर रजामंदी होने तक की खबरें लगातार आपको ‘अमर उजाला’ ने ही सबसे पहले दी। इसी के साथ अब करीब करीब ये भी तय हो गया है कि धर्मा प्रोडक्शंस आने वाले दिनों में फिलहाल लाइका प्रोडक्शंस के साथ किसी बड़ी फिल्म पर हाथ मिलाने नहीं जा रहा।
विज्ञापन

2 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग सेट पर करण जौहर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
अप्रैल महीने में धर्मा प्रोडक्शंस की निर्माणाधीन और आने वाली फिल्मों के वॉयकॉम 18 के पास जाने की ‘अमर उजाला’ की खबर पर इंडस्ट्री में खूब हलचल मची थी। लाइका प्रोडक्शंस का मुंबई में काम देखने वालों को तब इस पर एतबार नहीं हुआ और उन्होंने बार बार ये दावा किया कि उनकी कंपनी के लिए करण जौहर की कंपनी जल्द फिल्म शुरू करने वाली है। उसके बाद से करण जौहर दो नई फिल्मों का एलान कर चुके हैं जिसमें उनके अपने निर्देशन में बनने वाली मेगा बजट फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ भी शामिल है। इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
करण जौहर निर्देशित इस फिल्म के अलावा धर्मा और वॉयकॉम के सौदे में शामिल बाकी तीन फिल्मों में शकुन बत्रा निर्देशित दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा स्टारर फिल्म, राज मेहता निर्देशित अनिल कपूर, नीतू सिंह कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'जुग जुग जियो' के अलावा शशांक खेतान निर्देशित विकी कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म शामिल हैं।

4 of 5
अजित अंधारे - फोटो : अमर उजाला मुंबई
इस सौदे को लेकर उत्साहित वायकॉम 18 स्टूडियोज के सीओओ अजित अंधारे कहते हैं, ‘हमारी कंपनी अपना विस्तार कर रही है और इसका एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। इसके तहत हम मुख्यधारा के मनोरंजन को आकार देने वाले खास साझीदार तलाश रहे हैं। इसी सोच के साथ हमारा करण जौहर और उनकी कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के साथ ये लंबी अवधि का साथ हो रहा है और इससे हमारी फिल्मों की स्लेट को भी और मजबूती मिलती है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

वहीं धर्मा प्रोडक्शंस के कर्ताधर्ता करण जौहर कहते हैं, ‘वॉयकॉम 18 स्टूडियोज और अजित के रूप में हमें ऐसे सहयोगी मिले हैं जो न सिर्फ कहानी कहने के हमारे दृष्टिकण को साझा करते हैं बल्कि लीक से इतर सिनेमा बनाने की हमारी सोच के भी साझेदार हैं। धर्मा प्रोडक्शंस अपनी हर फिल्म के जरिये दुनिया भर के सिनेमा देखने वालों का मनोरंजन करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और ये साझेदारी इसे और मजबूत करेगी।’

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें