बॉलीवुड इंडस्ट्री में सब कुछ ग्रैंड होता है। चाहे वह फिल्म हो, पार्टी हो या फिर किसी की शादी, यहां सब कुछ जरा हटके देखने को मिलता है। यही वजह है कि बॉलीवुड की हसीनाएं अपनी शादी को शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। इसके लिए वह मेकअप से लेकर आउटफिट तक को सलेक्ट करने में महीनों का समय लगाती हैं। यहां तक की इन हीरोइनों के लहंगे और साड़ी को डिजाइन होने में महीनों का समय लगता है, ताकि उनका लहंगा बाकियों से अलग दिख सके। बॉलीवुड हीरोइनों के लहंगे सिर्फ सुंदर ही नहीं होते बल्कि उनकी कीमत लाखों में भी होती है। चलिए आज जानते हैं बॉलीवुड की टॉप 5 अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपनी शादी में सबसे महंगे लहंगे पहने थे।