फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने अपने बेटे का नाम रखा ‘त्रिशान’, जानिए क्या है इसका मतलब?

Mon, 05 Apr 2021 10:53 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ, अनायरा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैंस काफी समय से उनके बेटे का नाम जानने के लिए इंतजार कर रहे थे। अब कपिल ने ने अपने बेटे का नाम का खुलासा किया है। मालूम हो कि इसी साल फ़रवरी में कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ पेरेंट्स बने हैं। गिन्नी ने बेटे को जन्म दिया था। दोनों के अब एक बेटी और बेटा है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma
हालांकि, तक कपिल अभी तक बेटे का नाम का खुलासा नहीं किया था। लेकिन अब काफी इंतजार के बाद कपिल ने बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है। दरअसल, कपिल के जन्मदिन पर सिंगर नीति मोहन ने उन्हें बधाई देते हुए उनके बेटे का नाम भी पूछ लिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
पत्नी के साथ कपिल शर्मा - फोटो : Instagram
नीती ने लिखा था, हैप्पी बर्थडे कपिल पाजी। आपको और आपके परिवार को बहुत प्यार। अब तो बेबी ब्वॉय का नाम बता दो। इसपर कपिल ने नीति के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, थैंक्यू नीतू, आशा है कि तुम अपना ध्यान रख रही हो। हमने बेटे का नाम त्रिशान रखा है। बता दें कि त्रिशान का मतलब होता है जीत, विजय। 
 

4 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : social media
बता दें कि कपिल शर्मा ने दो अप्रैल को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके तमाम चाहने वालों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके अलावा फिल्म और टीवी सिलेब्स ने बधाई संदेश भेजे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कपिल शर्मा बीती फरवरी को पिता बने हैं। इसके बाद उन्होंने पैटर्निटी लीव ले ली थी और शो ऑफ एयर हो गया था। इस वजह से कपिल शर्मा के फैंस निराश थे। शो का आखिरी एपिसोड 31 जनवरी को टेलीकास्ट हुआ था। कोरोना महामारी के चलते शो में लाइव ऑडियंस को नहीं बुलाया गया था। हालांकि अब शो वापसी के लिए तैयार है। नई कास्ट और टीम के साथ शो की वापसी होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें