फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा ने कियारा आडवाणी से उनके माता- पिता के बारे पूछा ऐसा सवाल, हैरान हुईं अभिनेत्री ने दिया ये रिएक्शन

Thu, 09 Jul 2020 03:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के कई सितारे मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा के शो में आते रहते हैं। यह सितारे बहुत बार अपनी फिल्म का प्रमोशन करने या फिर दर्शकों का मनोरजंन करने आते हैं। इन दिनों द कपिल शर्मा शो के कई थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनमें से एक अभिनेत्री कियारा आडवाणी का भी है, जो खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : PTI
कपिल शर्मा अपने शो में बॉलीवुड सितारों का मनोरजंन करने के अलावा उनसे मजेदार सवाल-जवाब भी करते रहते हैं। इस थ्रोबैक वीडियो में कपिल शर्मा ने कियारा आडवाणी से उनके माता- पिता को लेकर ऐसा सवाल किया कि वह सुनकर हैरान रह गईं। इतना ही नहीं वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं दिख रहीं, हालांकि कुछ ही देर बाद वह जोर से हंस भी देती है। 
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल वीडियो में कपिल शर्मा कियारा आडवाणी से कहते हैं, 'कियारा आप जिस तरह इतना अच्छा डांस कर लेती हैं, क्या आपकी मम्मी ने कभी पापा के लिए किया है 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' पर डांस।' कपिल शर्मा का यह सवाल सुनकर कियारा आडवाणी हैरान हो जाती हैं और हंसने लगती हैं। फिर कपिल शर्मा कहते हैं कि 'कभी- कभी बच्चे मम्मी पापा को देख लेते हैं ऐसे।' इस पर कियारा आडवाणी कहती हैं, 'भगवान का शुक्र है कि मैंने नहीं देखा है ऐसे।'
 

4 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो में कपिल शर्मा यही नहीं रुकते और आगे कहते हैं, 'शायद आपके जन्म के बाद न किया हो लेकिन उससे पहले किया हो।' कपिल शर्मा की यह बात सुनकर कियारा आडवाणी फिर से हंसने लगती हैं। सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के शो का कियारा आडवाणी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
कियारा आडवाणी के इस वीडियो को उनके फैन क्लब Tara Sutaria & Kiara Advani ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। अभिनेत्री के फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि कियारा आडवाणी आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म गिल्टी में नजर आई थीं। उनकी इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। 

पढ़ें: जब व्हीलचेयर पर बैठकर पुरस्कार लेने पहुंचे थे जगदीप, रणवीर सिंह के हाथों लिया था IIFA अवॉर्ड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें