मशहूर कॉमेडियन जगदीप का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार शाम मुंबई स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। कुछ देर पहले आज मुंबई के मझगांव स्थित शिया कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
2 of 5
जगदीप का परिवार
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
जगदीप के अंतिम संस्कार में उनका पूरा परिवार शामिल रहा। जगदीप के बेटे जावेद जाफरी और उनकी पत्नी को तस्वीर में अंतिम संस्कार के लिए जाते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
सुपुर्द-ए-खाक हुए कॉमेडियन जगदीप
- फोटो : ट्विटर
कोरोना को देखते हुए जगदीप के अंतिम संस्कार के दौरान सिर्फ उनका परिवार और बॉलीवुड जगत से गिने-चुने लोग ही नजर आए। इस दौरान जॉनी लीवर को भी जावेद जाफरी से बात करते हुए देखा गया।
4 of 5
सुपुर्द-ए-खाक हुए कॉमेडियन जगदीप
- फोटो : ट्विटर
जगदीप कैंसर से पीड़ित थे और उम्र संबंधी समस्याओं से भी लड़ रहे थे। जगदीप का निधन बुधवार रात साढ़े आठ बजे हुआ। जगदीप के चले जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर है।
अभिनेता जगदीप ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में किरदार निभाए। 'शोले' फिल्म में उनके सूरमा भोपाली के किरदार को भुलाया नहीं जा सकता है। 'अंदाज अपना अपना' में भी उनके काम को खूब पसंद किया गया।