इन दिनों सिनेमाघरों में साउथ की छोटे बजट की फिल्मों का जादू देखने को मिल रहा है। बीते दिनों रिलीज हुई माइथोलॉजिकल फिल्म 'कार्तिकेय 2' के बाद अब एक और कम बजट में बनी धमाकेदार एक्शन फिल्म लोगों के दिलों-दिमाग पर अपना जादू चलाने में कामयाब हो रही है। हम बात कर रहें हैं हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कांतारा' की। इस एक्शन पैक्ड फिल्म का खुमार आम लोगों के साथ-साथ सिनेमा जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियों पर चढ़ रहा है और वह लोग लगातार दर्शकों से सिनेमाघरों में फिल्म देखने जाने की अपील कर रहे हैं।