मनोरंजन जगत में हाल ही में ऋचा चड्डा और अली फजल शादी के बंधन में बंधे हैं, तो अब एक और अभिनेत्री की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। खबरों की मानें तो छोटे पर्दे से शुरुआत कर बड़े पर्दे तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री हंसिका मोटवानी जल्द शादी करने वाली हैं। अभिनेत्री अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं और कहा जा रहा है कि उन्होंने वेडिंग वेन्यू भी फाइनल कर लिया है।