कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रचिता राम इन दिनों अपने एक बयान की वजह से विवादों में फंसी हुई हैं। रचिता जल्द ही फिल्म ‘लव यू रचू’ में नजर आएंगी। अभिनेत्री इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। रचिता ने इस फिल्म में बोल्ड सीन दिए हैं। हाल ही में, फिल्म के प्रमोशन के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी, जिसमें अभिनेत्री से फिल्म में उनके बोल्ड सीन के बारे में पूछा गया था। इस दौरान रचिता राम ने सुहागरात पर एक ऐसा बयान दे दिया, जिससे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में बवाल मच गया है। रचिता राम से अब माफी की मांग की जा रही है। इतना ही नहीं, उन्हें बैन करने की बात भी उठ गई है।
अभिनेत्री ने क्या कहा?
रचिता राम से प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर ने पूछा था, ‘सुहागरात में क्या किया था?’ इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट की डिमांड की वजह से वो सीन किए हैं।