फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sathish Vajra: घर में खून से लथपथ मिला कन्नड़ अभिनेता का शव, पुलिस ने करीबी पर जताया शक

Tue, 21 Jun 2022 06:31 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सतीश वज्र - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ के मशहूर अभिनेता सतीश वज्र की हत्या हो गई है। अभिनेता की हत्या से इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। पुलिस ने खून से लथपथ अभिनेता के शव को उनके घर से बरामद किया है। पुलिस को शक है कि हत्या किसी करीबी ने की है, इसलिए शक के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। खबर है कि तीन महीने पहले अभिनेता की पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के कुछ ही समय बाद अभिनेता की हत्या ने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सतीश वज्र - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता के मकान मालिक ने उनके फ्लैट से बाहर खून निकलते हुए देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घर में लग सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो देखा गया कि सतीश जैसे ही घर लौटे  तो दो अज्ञात शख्स ने उनपर हमला कर दिया और अभिनेता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। पुलिश ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

3 of 4
सतीश वज्र - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस को शक है कि अपनी बहन की मौत का बदला लेने के लिए सतीश की हत्या उनके साले ने की है। पुलिस अभिनेता के ससुराल वालों की तलाश कर रही है। दरअसल, सतीश ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। इस शादी से सतीश और उनकी पत्नी दोनों परिवार के लोग खुश नहीं थे। कहा जा रहा है कि अभिनेता की पत्नी ने भी पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या की थी।  
विज्ञापन

4 of 4
सतीश वज्र - फोटो : सोशल मीडिया
कर्नाटक के मांड्य जिले के रहने वाले सतीश वज्र ने फिल्म 'लागोरी' से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। उन्होंने कई फिल्मों में बतौर सपोर्टिंग एक्टर भी काम किया है। अभिनेता की एक्टिंग की वजह से उन्हें सपोर्टिंग रोल में भी खूब प्यार मिलता था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें