कन्नड़ सिनेमा के चर्चित अभिनेता नागभूषण को लेकर एक खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को बेंगलुरु में अभिनेता की कार से एक दंपति को टक्कर लग गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब दंपति सड़क किनारे टहल रहे थे। सामने आई जानकारी के मुताबिक महिला की मौत हो गई है, जबकि पुरुष का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।