सूर्या इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कंगुवा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में सूर्या के साथ बॉबी देओल और दिशा पाटनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया, जिसे देखकर प्रशंसकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। वहीं, अब इसके पहले गाने 'फायर सॉन्ग' की रिलीज पर बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्माता ने इसे बेहद खास दिन पर रिलीज करने की अपनी योजना का खुलासा कर दिया है।