बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म 'थलाइवी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता की जिंदगी पर बनी इस फिल्म की काफी समय से चर्चा हो रही है। इस फिल्म में कंगना ने जयललिता का किरदार निभाया है। इस फिल्म का ट्रेलर काफी पहले रिलीज किया गया था और ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। ये फिल्म पहले 23 अप्रैल को थिएटर में रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज रोक दी गई थी।
थलाइवी है कंगना के करियर की बेस्ट फिल्म
अब ये फिल्म 10 सितंबर को थिएटर में रिलीज हो रही है। वहीं कंगना ने खुद अपनी फिल्म देख ली है और बताया है कि ये फिल्म उनके करियर की अब तक की सबसे बेस्ट फिल्म में से एक है। बता दें कि कंगना अपनी फिल्म के प्रमोशन का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्होंने पहली बार फिल्म को हिंदी वर्जन में देखा।