फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: कंगना रणौत हुई कोरोना संक्रमित और कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोप में हिंदुस्तानी भाऊ गिरफ्तार

Sun, 09 May 2021 12:48 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत और हिंदुस्तानी भाऊ
बॉलीवुड की क्वीन कहलाने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत भी अब कोरोना की चपेट में आ गई हैं। उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी है। खुद को क्वारंटीन करके वे कोविड दिशा निर्देशों का पालन कर रही हैं। अभिनेत्री कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम के जरिए एक पोस्ट साझा कर अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा ‘मैं पिछले कुछ दिनों से अपनी आंखों में हल्की जलन और थका हुआ व कमजोर महसूस कर रही थी। हिमाचल जाने की उम्मीद कर रही थी, इसलिए कल मेरा कोविड टेस्ट हुआ और आज रिपोर्ट आई कि मैं पॉजिटिव हूं।'

कोविड की चपेट में कंगना: सोशल मीडिया पर दी खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ
'बिग बॉस 13' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुके विकास पाठक उर्फ 'हिंदुस्तानी भाऊ' को कोविड-19 के नियमों को तोड़ने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकास पाठक मुंबई के दादर शिवाजी पार्क में बच्चों की परीक्षा रद्द करने और स्कूल की फीस माफ करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

'बिग बॉस 13' फेम विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ गिरफ्तार, कोविड नियमों को तोड़ने का है आरोप
विज्ञापन

3 of 5
किरण खेर, अनुपम खेर
भाजपा सांसद और अभिनेत्री किरण खेर इन दिनों कैंसर का इलाज करवा रही हैं। इसी बीच ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर फैलने लगीं कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है। सोशल मीडिया पर उनकी तबीयत खराब होने की खबर वायरल हुई जिसके बाद उनके पति अनुपम खेर ने ट्वीट कर इन सारी अफवाहों का खंडन किया। अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा, 'किरण खेर के स्वास्थ्य के बारे में एक अफवाह चल रही है। ये सब झूठ है, वो बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने तो आज दोपहर को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवाई है'।

किरण खेरः कैंसर के बाद पहली बार नजर आईं अभिनेत्री, तबीयत बिगड़ने की अफवाह पर अनुपम खेर ने दिया जवाब

4 of 5
सोनू सूद और सारा अली खान
देशभर में कोरोना महामारी से हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ते ही नजर आ रहे हैं। बात यहां तक आ पहुंची है कि लोगों को इलाज भी नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू के अलावा भी कई सितारों ने अपना योगदान दिया है। अब इस सूची में अभिनेत्री सारा अली खान का नाम भी जुड़ गया है। सारा अली खान ने कोरोना महामारी के खिलाफ अपने समर्थन को और आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंदों के लिए अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने के लिए सोनू सूद की फाउंडेशन को महत्वपूर्ण राशि दान की है। जिसपर लोगों के मसीहा सोनू ने उनकी जमकर तारीफ की है।

कोरोना: लोगों की मदद के लिए आगे आईं सारा अली खान, सोनू सूद ने की जमकर तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमा मालिनी अपने सेक्रेटरी मेहता जी के साथ
मशहूर अदाकारा और भाजपा सांसद हेमा मालिनी के सेक्रेटरी का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। इस बात की जानकारी हेमा मालिनी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए दी। उन्होंने अपने सेक्रेटरी मेहता जी के साथ तस्वीर साझा करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। हेमा मालिनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बेहद भारी मन से मेरे 40 साल से सहयोगी, मेरे सचिव मेहता जी को मैं विदाई दे रही हूं। जो कि बहुत मेहनती और काम के प्रति समर्पित थे। वो हमारे परिवार का हिस्सा थे और हमने उन्हें कोरोना संक्रमण की वजह से खो दिया। उनकी जगह कोई भर नहीं सकता।'

दुखद: हेमा मालिनी के सेक्रेटरी का कोरोना से निधन, अभिनेत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें