कंगना रणौत बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री हैं, जो देशभर में चल रहे तमाम मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं। कंगना ने कई ऐसे बयान दिए हैं, जिससे राजनीति में हंगामा मचा है। सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी राय मजबूती से रखने के लिए पहचानी जाने वाली कंगना ने एक बार फिर किसी मुद्दे पर बात की है। दरअसल, हाल ही में कंगना ने सोशल मीडिया पर इस बारे में बात की कि कैसे फिल्म इंडस्ट्री को ज्यादा संख्या में थिएटर्स की जरूरत है और इसके साथ ही अभिनेत्री ने यह भी बोला कि थिएटर जाना आज के समय में कैसे बहुत महंगा हो गया है।