फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal Birthday: विक्की की पिछली 10 फिल्मों का ये है रिपोर्ट कार्ड, जब जब अनुराग के साथ आए, तब तब हुआ..

Tue, 16 May 2023 07:20 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
विक्की कौशल की फिल्में - फोटो : अमर उजाला
16 मई 1988 को जन्मे विक्की कौशल जाने माने एक्शन डायरेक्टर श्याम कौशल के बेटे हैं। फिल्मी पृष्ठभूमि से होने के चलते विक्की कौशल को लगातार मौके भी मिलते रहे हैं, लेकिन उनकी आखिरी हिट फिल्म को रिलीज हुए चार साल होने जा रहे हैं। विक्की कौशल की नई फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ का ट्रेलर उनके 35वें जन्मदिन से एक दिन पहले रिलीज हुआ है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हिट होना बहुत जरूरी है। उनके जन्मदिन पर डालते हैं एक नजर उनकी सिनेमाघरों में रिलीज हुई पिछली 10 फिल्मों पर...
विज्ञापन

2 of 11
बॉम्बे वेलवेट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉम्बे वेलवेट (2015)

निर्माता- निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में वैसे तो रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, के के मेनन और करण जौहर की मुख्य भूमिकाएं थी। लेकिन इस फिल्म में विक्की कौशल ने के के मेनन के जूनियर इंस्पेक्टर तुलसी की भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्माण विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवानी, मधु मंटेना ने किया। 15 मई 2015 को रिलीज हुई यह फिल्म अनुराग कश्यप के करियर की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म साबित हुई थी और अनुराग कश्यप फिर कभी बड़े बजट की फिल्म बनाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। 118 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 23.67 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन

3 of 11
मसान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मसान (2015)

निर्देशक नीरज घेवन इन दिनों कहां हैं और क्या रह रहे हैं, इस सवाल का जवाब अक्सर हिंदी फिल्म जगत से जुड़े लोग एक दूसरे से पूछते रहे हैं लेकिन ये नीरज घेवन की फिल्म 'मसान' ही थी जिसके विक्की कौशल को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाने की खूब कोशिशें हुईं। 'मसान' में विक्की कौशल ने निचली जाति के लड़के दीपक का किरदार निभाया जो एक उच्च वर्ग की लड़की से प्यार करता है। इस फिल्म के निर्माता अनुराग कश्यप, विकास बहल और विक्रमादित्य मोटवानी तो थे ही, मनीष मूंदड़ा, गुनीत मोंगा और शान व्यास के नाम भी फिल्म के निर्माताओं के रूप में शामिल हैं। 24 जुलाई 2015 को प्रदर्शित हुई ये फिल्म सात करोड़ के बजट में बनी। लेकिन इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 3.80 करोड़ रुपये के आस पास रहा। हां, फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में दो अवॉर्ड जरूर मिले।

4 of 11
जुबान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जुबान (2016)

फिल्म 'जुबान' में विक्की कौशल ने दिलशेर का किरदार निभाया था। फिल्म में दिलशेर के पिता शबद कीर्तन करते हैं लेकिन उनकी मृत्यु के बाद दिलशेर में संगीत का डर पैदा हो गया। फिर कैसे दिलशेर उस डर को निकलता है, फिल्म की कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्देशक मोजेज सिंह और निर्माण गुनीत मोंगा ने किया था। इस फिल्म का प्रीमियर 1 अक्टूबर 2015 को बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ और भारत में यह फिल्म यह फिल्म 4 मार्च 2016 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 46 लाख रुपये रहा।

विज्ञापन

5 of 11
रमन राघव 2.0 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रमन राघव 2.0 (2016)

फिल्म 'रमन राघव 2.0' एक सीरियल किलर रमन राघव की असली कहानी से प्रेरित बताई जाती है जिसने 60 के दशक में मुंबई में कई हत्याएं की थी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सीरियल किलर का किरदार निभाया और विक्की कौशल बने इसका पीछा करने वाले इंस्पेक्टर। फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप के अलावा इस फिल्म के निर्माताओं में फिर एक बार विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मंटेना शामिल थे। इस फिल्म का प्रीमियर भी 16 मई 2016 को कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ। 24 जून 2016 को भारत में प्रदर्शित हुई ये फिल्म 3.5 करोड़ रुपये में में बनी और फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा सिर्फ सात करोड़ रुपये।

विज्ञापन

6 of 11
राजी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजी (2018)

हरिंदर सिक्का के उपन्यास कॉलिंग सहमत पर आधारित फिल्म 'राजी' विक्की कौशल की पहली कमर्शियल हिट फिल्म मानी जाती है। कहानी 1971 भारत पाक युद्ध के दौरान की है। इस फिल्म में विक्की कौशल ने पाकिस्तानी  सैन्य अधिकारी  कबाल का किरदार निभाया था। इस फिल्म से सबसे ज्यादा लाभ फिल्म में जासूस बनीं आलिया भट्ट को हुआ। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया। 11 मई 2018 को प्रदर्शित हुई और 37 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 123.83 करोड़ रहा।
Javed Ali: 'हर किसी का अपना पैटर्न होता है', रियालिटी शोज पर उठने वाले सवाल पर जावेद अली की दो टूक

 

विज्ञापन

7 of 11
संजू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संजू (2018)

वैसे देखा जाए तो संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' पूरी तरह से रणबीर कपूर की फिल्म है। लेकिन विक्की कौशल ने फिल्म में संजय दत्त के दोस्त कमलेश कन्हैयालाल कापसी यानी कमली का कमाल किरदार निभाया। फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ साथ इस फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा भी हैं। 29 जून 2018 को प्रदर्शित हुई और 96 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 342.53 करोड़ रुपये रहा।
The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' के 100 करोड़ की कमाई पर आया सुदीप्तो सेन का रिएक्शन, बोले- खुश हूं लेकिन...

8 of 11
मनमर्जियां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मनमर्जियां (2018)

करण जौहर की बनाई फिल्म ‘राजी’ और विधु विनोद चोपड़ा की बनाई फिल्म ‘संजू’ के बाद अभिनेता विक्की कौशल फिर दिखे अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां'। पार्ट टाइम डीजे बने विक्की के लापरवाह रवैये की वजह से उसकी प्रेमिका रूमी उसे छोड़कर एक जिम्मेदार बैंकर रॉबी के साथ एक अरेंज मैरिज के लिए राजी हो जाती है। इस फिल्म में रूमी का किरदार तापसी पन्नू और बैंकर का किरदार अभिषेक बच्चन ने निभाया है। फिल्म के निर्माताओं में इस बार विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवानी, मधु मंटेना और अनुराग कश्यप के अलावा इस बार आनंद एल राय और किशोर लुल्ला के भी नाम जुड़े। 14 सितंबर 2018 को रिलीज हुई और 30 करोड़ के बजट में बनी और इस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 39.74 करोड़ रूपये रहा।
Baseer Ali: किंग खान के जबरा फैन हैं 'कुंडली भाग्य' फेम बसीर, बोले- उन्होंने मुझे एक्टर बनाया!

9 of 11
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019)

विक्की कौशल के करियर की खास बात ये रही है कि जब जब वह अनुराग कश्यप एंड कंपनी की फिल्मों से बाहर आए, बॉक्स ऑफिस पर उनको दर्शकों ने पसंद किया। निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की बनाई फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी और सफल सोलो फिल्म है। सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म में विक्की कौशल ने विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया। विहान सिंह शेरगिल  भारतीय सेना में एक मेजर हैं। 2016 में उरी हमले में  मारे गए सैनिकों का बदला लेने के लिए वह एक ऐसी टुकड़ी की अगुआई करता है जो पाकिस्तानी फौजियों को उनके घर में घुसकर मारता है। 11 जनवरी 2019 को प्रदर्शित हुई और 46 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ऑफिस कलेक्शन 245.36 करोड़ रहा। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने इस फिल्म के बाद विक्की कौशल के साथ साइंस फिक्शन फिल्म ‘अश्वत्थामा’ की घोषणा की थी लेकिन बाद में ये फिल्म बंद हो गई।
Amrita Rao: अमृता राव ने शादी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, एक्ट्रेस ने बताया वेडिंग का खर्च

10 of 11
भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप (2020)
करण जौहर की कंपनी का भट्ठा बिठाने वाली उनकी क्रिएटिव टीम की पहली कारस्तानी का शिकार भी अभिनेता विक्की कौशल ही हुए। विक्की ने धर्मा प्रोडक्शंस की पहली हॉरर फिल्म 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' में काम और इस बार फिर फ्लॉप रहे। फिल्म का निर्माण करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान ने किया और फिल्म के निर्देशन भानु प्रताप सिंह थे। यह फिल्म 21 फरवरी 2020 को रिलीज हुई थी। 37 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का कलेक्शन 31.97 करोड़ रूपये रहा।
SEBKH: 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में मिला सम्मान, मनोज बाजपेयी ने जताया आभार
विज्ञापन

11 of 11
ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत (2023)
धर्मा प्रोडक्शंस की ही एक और फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ ने विक्की कौशल की ब्रांड वैल्यू को सबसे बड़ा नुकसान पहुंचाया। फिल्म का हाल ऐसा था कि कोई इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने को ही तैयार नहीं हुआ। इस साल की विक्की की फिल्म ‘ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत’ अलाया एफ और करण मेहता के साथ बनी है। फिल्म के लेखक, निर्देशक फिर अनुराग कश्यप हैं और फिल्म का नतीजा भी वैसा ही रहा। निर्माता रंजन सिंह, अक्षय ठक्कर, ध्रुव जगसिया, कबीर आहूजा और अजय राय की इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन महज 25 लाख रुपये रहा। यह फिल्म तीन फरवरी 2023 को सिनेमा घरों में रिलीज हुई।
The Kerala Story: यूके में द केरल स्टोरी के शोज कैंसिल होने पर आया योगिता बिहानी का रिएक्शन, कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें