फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत ने दिया आरक्षण को लेकर बड़ा बयान, ब्राह्मणों की स्थिति पर जताई चिंता

Sun, 25 Oct 2020 11:47 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
देशभर में आरक्षण का मुद्दा शुरुआत से ही उठाया जा रहा है। जाति के आधार पर आरक्षण का विरोध हमेशा से ही सवर्ण समाज के द्वारा किया जाता है। आरक्षण का आधार क्या होना चाहिए इस मुद्दे पर लगातार बहस छिड़ी हुई है। लेकिन अब तक इसकी तरफ राज्य व केन्द्र सरकारों ने कोई कदम नहीं उठाए हैं। अब हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने इस मुद्दे को लेकर एक बयान दिया। इस बयान में उन्होंने ब्राह्मण समाज की स्थिति पर चिंता भी जाहिर की है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : फेसबुक
अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना अक्सर ट्वीट के माध्यम से कई बड़े व छोटे बयान देती रहती हैं। जिसकी वजह से वो हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही में कंगना ने एक बार फिर से आरक्षण के मुद्दे पर अपनी राय दी है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam
कंगना ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक बयान दिया है। कंगना के बयान से साफ है कि वो भी देश में आरक्षण की स्थिति से चिंतित हैं। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आरक्षण तो हमेशा गरीबी को आधार बनाकर देना चाहिए। जाति के नाम पर आरक्षण नहीं होना चाहिए। मुझे पता है कि राजपूत समुदाय काफी तकलीफ में है, लेकिन ब्राह्मणों की स्थिति देख भी बहुत दुख होता है।'
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : PTI
कंगना का ये ट्वीट काफी सुर्खियां बटोर रहा है। उनके इस ट्वीट पर अब कई सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी राय दे रहे हैं। कमेंट के जरिए कई लोग कंगना की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं कि कंगना को देश की आरक्षण व्यवस्था के बारे में विस्तार से पढ़ने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रंगोली चंदेल, कंगना रणौत, अक्षत रणौत - फोटो : instagram/rangoli_r_chandel
गौरतलब है कि अभिनेत्री कंगना रणौत के ऊपर हाल ही में एक FIR दर्ज की गई है। उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जिनके साथ कंगना की लंबे समय से तनातनी चल रही है। कंगना और उनकी बहन रंगोली को अगले हफ्ते पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

पढ़ें: किम शर्मा ने साझा की थ्रोबैक बिकिनी तस्वीर, एक्स ब्वॉयफ्रेंड युवराज सिंह ने किया मजेदार कमेंट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें