फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन को लेकर आपस में भिड़े कंगना और दिलजीत, सोशल मीडिया पर पार हुईं सारी हदें

Thu, 03 Dec 2020 05:03 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : Twitter
किसान आंदोलन (Farmers Protest) को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत (Kangana Ranaut) और पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के बीच सोशल मीडिया पर युद्ध शुरू हो गया है। जिसमें कंगना ने दिलजीत पर तंज कसते हुए करण जौहर का नाम भी घसीट लिया है। कंगना रणौत का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
दरअसल  कंगना ने बुजुर्ग किसान दादी को बिलकिस बानो बताते हुए मजाक उड़ाया था। इस पर दिलजीत ने लिखा था कि बंदे को इतना भी अंधा नहीं होना चाहिए। कंगना को दिल्ली में चल रहे किसानों के विरोध के बाद से बुजुर्ग सिख महिला के बारे में एक ट्वीट करने के लिए कानूनी नोटिस मिला। जिसके बाद दिलजीत ने भी सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए कंगना पर निशाना साधा। अब दोनों के बीच सोशल मीडिया वॉर शुरू हो गई है।
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना ने दिलजीत को जवाब देते हुए दो ट्वीट में लिखा, 'सुनो गिद्दों मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी मत समझना, मैं सब देख रही हूं किस किस तरह से तुम झूठ बोलकर मासूमों को भड़का रहे हो और उनका इस्तेमाल कर रहे हो, जब शाहीन बाग की तरह इन धरनों का रहस्य खुलेगा तो मैं एक शानदार स्पीच लिखूंगी और तुम लोगों का मुंह काला करूंगी- बब्बरशेरनी'
 

4 of 6
कंगना रणौत - फोटो : फेसबुक
इसके बाद एक अन्य ट्वीट में दिलजीत के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कंगना ने लिखा, 'ओ करण जौहर के ***, जो दादी शाहीन बाग में अपनी नागरिकता के लिए लिए प्रदर्शन कर रही थी, वही बिलकिस बानो दादी जी किसानों के एमएसपी के लिए भी प्रदर्शन करती हुई दिखीं। महिंदर कौर जी को तो मैं जानती भी नहीं। क्या ड्रामा चलाया है तुम लोगों ने? इसे तुरंत खत्म करो।'

विज्ञापन

5 of 6
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh
दिलजीत और कंगना यहीं नहीं रुके दोनों ने एक दूसरे को तंज कसते हुए लगातार एक के बाद एक ट्वीट किए। दरअसल ये बहस किसान आंदोलन में आईं दादी को लेकर हो रही है। जिसे लेकर कंगना ने ट्वीट किया था लेकिन ट्रोल होने के बाद कंगना ने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया था। इसी ट्वीट को लेकर दिलजीत ने भी कंगना के लिए ट्वीट किया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते इसने विकराल रूप ले लिया। इतना ही नहीं कंगना ने दिलजीत के लिए अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिलजीत दोसांझ
गौरतलब है कि दिलजीत ने सबसे पहले कंगना को टैग करते हुए महिंदर कौर और जगदेव कौर का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वो कह रही थीं कि अभिनेत्री को मैदान में एक दिन बिताना चाहिए और हम उन्हें शाम को 1000 रुपये देंगे, अगर वह हमारे साथ काम करने के लिए आती हैं ताकि यह जान सके कि एक किसान को क्या करना है। इस वीडियो को साझा करते हुए दिलजीत ने कंगना के लिए पंजाबी में एक कैप्शन भी लिखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें