फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना में फंडरेजिंग: कंगना ने सितारों पर उठाए सवाल, बोलीं- 'जब खुद के पास पैसे हैं तो गरीबी का नाटक क्यों'

Thu, 20 May 2021 01:04 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत और उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में कोरोना महामारी ने सभी की कमर तोड़ कर रख दी है। ऐसे में लोग पीड़ितों की हर मुमकिन मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कुछ बॉलीवुड सितारों ने भी इसका बीड़ा उठाया है। सोनू सूद के अलावा कई सितारों ने लोगों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। इसी बीच कंगना रणौत जो अपनी हर बात बेबाकी से रखती हैं, एक बार फिर उन्होंने अपनी टिप्पणी दी है। दरअसल, ट्विंटर अकाउंट सस्पेंड हो जाने के बाद कंगना बाकी दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर कोरोना काल में फंडरेजिंग के जरिये लोगों की मदद कर रहे सितारों पर तंज कसा है। खास बात है कि कंगना ने इसे महामारी से मिलने वाला पाठ बताया है और पांच बिंदुओं में अपनी बात रखी है। जिसके बाद वो फिर चर्चा में आ गई हैं और उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सबसे पहले लिखा, आज का विचार - 'शायद कुछ लोगों के लिए यह थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन कुछ लोगों को ये बात जरूर समझ आएगी, महामारी से मिली सीख।' अपने पहले बिंदु में कंगना लिखती हैं, 'कोई भी महत्वहीन नहीं है। हर कोई मदद कर सकता है लेकिन यह जानना जरुरी है कि आपकी समाज में जगह, भूमिका और प्रभावित करने की पहचान क्या है।'
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
इसके बाद कंगना दूसरे बिंदु में लिखती हैं, 'अगर आप अमीर हो तो गरीबों से भीख ना मांगे।' वहीं तीसरे बिंदु में कंगना ने लिखा, 'अगर आप अपने प्रभाव से लोगों के लिए दवाइयां, ऑक्सीजन और बेड का इंतजाम कर सकते हैं तो इससे कई लोगों की जान बच सकती है।'

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
वहीं चौथे बिंदु में कंगना ने लिखा, 'अगर आप नामचीन हस्ती हो तो कुछ लोगों के पीछे मत भागो। उनको बचाओ जो लाखों को बचा सकते हैं अगर उन्हें सही माहौल और सपोर्ट दिया जाए।' इसके अलावा पांचवें बिंदु में उन्होंने लिखा, 'अगर वह शक्ति अरबों लोगों की बेड और ऑक्सीजन की समस्या को एक हफ्ते के अंदर हल कर सकता है, तो उसमें अपना योगदान को जाहिर करना ना भूलें। भले ही वह छोटी सी मदद ही क्यों ना हो। अपना योगदान जरूर दीजिए। सभी को आपकी भावना का एहसास नहीं होता है क्योंकि कुछ लोग सिर्फ ड्रामा करते हैं और कुछ लोग सिर्फ केयर, लव कंगना।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कंगना रणौत की लगातार बयानबाजी के चलते पिछले दिनों उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। इंस्टाग्राम ने भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के कारण कंगना का एक पोस्ट डिलीट कर दिया था। बावजूद इसके कंगना अपनी बात रखने में पीछे नहीं हटती हैं और बेबाकी से अपनी टिप्पणियां साझा करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें