फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JR NTR Birthday: 25 करोड़ के आलीशान घर में रहते हैं JR NTR, लग्जरी कारों के कलेक्शन का नंबर भी 9999

Thu, 20 May 2021 10:47 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
JR NTR - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का आज जन्मदिन है। 1983 में हैदराबाद में जन्मे जूनियर एनटीआर अपने जमाने के पॉपुलर एक्टर और आंध्रप्रदेश के सीएम रह चुके एनटी रामाराव के पोते हैं। जूनियर एनटीआर को तारक के नाम से भी बुलाते हैं। जूनियर एनटीआर ने बतौर मुख्य अभिनेता 2001 में स्टूडेंट नंबर 1 से करियर की शुरुआत की थी। वे कई शानदार फिल्मों में नजर आए हैं। वो जल्द ही राम चरण के साथ आरआरआर में दिखाई देंगे। इसमें आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। तारक के जन्मदिन पर फैंस उनके घर के बाहर जमा होते हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपने फैंस से घर के बाहर इकट्ठा न होने की अपील की है। सोशल मीडिया पर जूनियर एनटीआर ने अपने फैंस से एक खास गुहार की है कि उनके जन्मदिन पर यदि वह उन्हें गिफ्ट देना चाहते हैं तो कृपया मौजूदा स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

2 of 7
jr ntr - फोटो : इंस्टाग्राम
एनटीआर ने अपनी कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए नंदी अवॉर्ड, आईफा अवॉर्ड, फिल्मफेयर बेस्ट तेलुगु अवॉर्ड हासिल किए हैं। वे लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी कार का नंबर भी हमेशा चर्चा का विषय रहता है। 
विज्ञापन

3 of 7
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
जूनियर एनटीआर 9999 नंबर को बहुत लकी मानते हैं। उनके पास इसी नंबर की कई कारें हैं। जूनियर एनटीआर अपनी कार बीएमडब्लयू के पंजीकरण के लिए फैंसी नंबर 9999 के लिए 11 लाख की बोली भी लगा चुके हैं। इसे लेकर वे काफी चर्चा में थे। 

4 of 7
JR NTR - फोटो : इंस्टाग्राम
जूनियर एनटीआर अपने परिवार के साथ हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित लग्जरी घर में रहते हैं। इस घर की कीमत लगभग 25 करोड़ है। क्या आप जानते हैं राम चरण और चिरंजीवी, जूनियर एनटीआर के पड़ोसी हैं। इसके अलावा बंगलूरु और कर्नाटका में भी उनके पास कई लग्जरी घर हैं।
विज्ञापन

5 of 7
jr ntr - फोटो : instagram
जूनियर एनटीआर ने साल 2011 में लक्ष्मी प्रनथी से शादी की थी।  2010 में ही जूनियर एनटीआर लक्ष्मी प्रनथी से शादी करना चाहते थे, मगर उस वक्त उनकी उम्र 17 साल थी। इसलिए ये शादी लक्ष्मी के 18 साल के होने तक के लिए टाल दी गई थी।
विज्ञापन

6 of 7
jr ntr - फोटो : instagram
जूनियर एनटीआर की पत्नी लक्ष्मी, नार्ने श्रीनिवास राव की बेटी हैं, जो प्रसिद्ध तेलुगु समाचार चैनल "स्टूडियो एन" के मालिक हैं। इतना ही नहीं लक्ष्मी की मां चंद्रबाबू नायडू की भतीजी हैं। जूनियर एनटीआर से शादी के समय, लक्ष्मी अठारह साल की थी और हैदराबाद के नजर जूनियर कॉलेज से अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जूनियर एनटीआर - फोटो : Instagram
जूनियर एनटीआर की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें बिग बॉस के साउथ वर्जन के लिए 25 करोड़ रुपये मिले थे। यह फीस KBC का तेलुगु वर्जन करने वाले नागार्जुन और चिरंजीवी की फीस से भी ज्यादा थी। बता दें कि जूनियर एनटीआर ने स्टूडेंट नंबर 1, सिम्हाद्री, बादशाह, टेम्पर, जनता गरजे और जय लवकुश जैसी पॉपुलर फिल्मों में काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें