फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farm laws repeal: पीएम के फैसले के खिलाफ हुईं कंगना रणौत, कहा- गलत का समर्थन आपको भी गलत बनाता है

Sat, 20 Nov 2021 03:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत-नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल
बॉलीवुड एक्टर कंगना रणौत (Kangana Ranaut) का विवादों से गहरा नाता है। बीते रोज प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया, गुस्से में कंगना ने देश को जिहादी ही करार दे दिया। कंगना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा, 'दुखद, शर्मनाक और सरासर गलत... अगर संसद में बैठी सरकार के बजाय गलियों में बैठे लोग कानून बनाना शुरू कर दें तो यह भी एक जिहादी देश है... उन सभी को बधाई जो ऐसा चाहते हैं।'
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी और कंगना रणौत - फोटो : Instagram
देश के आजादी को लेकर अपने बयान के कारण विवादों में आईं कंगना ने एक और विवादास्पद बात कही है। उनका मानना है कि सरकार गलत का साथ दे रही है। कंगना ने एक स्क्रीनशॉट साझा किया है जिसमें लिखा है- प्रधानमंत्री की मंशा अच्छी है। वह "पग" का बहुत अधिक सम्मान करते हैं। लेकिन जो ताकतें जमीन पर विरोध कर रही थीं, वे इसे अपने सामने सरकार के आत्मसमर्पण के तौर पर देखेंगी। इतिहास इस बात को प्रमाणित करता है कि जुझारू लोगों की गलत मांगों को पूरा करना केवल और अधिक आक्रामकता को प्रोत्साहित करता है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,अगर सच्चाई की बुराई पर जीत हो तो वो बुराई को खत्म कर देती है, अगर बुराई की सच्चाई पर जीत हो तो वह अच्छे को भी बुरा बना देती है। गलत का समर्थन आपको भी गलत बनाता है। सीधी बात है।


 

4 of 5
कंगना - फोटो : instagram
किसानों को कहा था आतंकी
बता दें, इससे पहले कृषि बिल के समर्थन में कंगना ने किसानों को आतंकी तक कह दिया था। उन्होंने लिखा था- प्रधानमंत्री जी कोई सो रहा हो उसे जगाया जा सकता है, जिसे गलतफहमी हो उसे समझाया जा सकता है मगर जो सोने की ऐक्टिंग करे, नासमझने की एक्टिंग करे उसे आपके समझाने से क्या फर्क पड़ेगा? ये वही आतंकी हैं CAA से एक भी इंसान की सिटिज़ेन्शिप नहीं गयी मगर इन्होंने खून की नदियां बहा दी। हालांकि इस बयान के बाद कंगना की काफी आलोचना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की - फोटो : ANI
वापस लिए गए कानून
पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, मैं देश वासियों के क्षमा मांगते हुए, सच्चे मन से कहना चाहता हूं कि हमारे प्रयास में कमी रही होगी कि हम उन्हें समझा नहीं पाए। आज मैं आपको यह बताने आया हूं, कि हमने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है। इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। मेरी किसानों से अपील है कि अपने घर लौटें, खेतों में लौटें। हालांकि कंगना रणौत पीएम के इस फैसले से खुश नहीं हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें