फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Swearing in ceremony: रजनीकांत से लेकर शाहरुख तक, मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के साक्षी बने ये सितारे

Sun, 09 Jun 2024 07:12 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (9 जून) को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने के लिए तैयार हैं। इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए फिल्मी जगत के सितारे भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं-
विज्ञापन
1 of 8
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में रजनीकांत-शाहरुख - फोटो : Doordarshan National-PTI
मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (9 जून) को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने के लिए तैयार हैं, जिससे वह पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धि की बराबरी करेंगे। राष्ट्रपति भवन में होने वाला यह कार्यक्रम हाल के राष्ट्रीय चुनावों में शानदार जीत के बाद नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का प्रतीक होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बनने के लिए रजनीकांत और कंगना रणौत समेत कई सितारे दिल्ली पहुंच चुके हैं। आइए एक नजर डालते हैं कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन सा सितारा शामिल हुआ है-
विज्ञापन

2 of 8
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में रजनीकांत - फोटो : Doordarshan National
मनोनीत पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अभिनेता रजनीकांत भी दिल्ली पहुंच गए हैं। मीडिया से मुखातिब होते हुए थलाइवा ने कहा कि ये बहुत बड़ी उपलब्धि है और उनकी शुभकामनाएं पीएम मोदी के साथ हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में अनिल कपूर - फोटो : ANI
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर भी दिल्ली पहुंच गए हैं। एएनआई से बात करते हुए अनिल कपूर ने कहा कि वह बस यही चाहते हैं कि देश समृद्ध हो।
 

4 of 8
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में रवीना टंडन - फोटो : Doordarshan National
अभिनेत्री रवीना टंडन भी इस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने राष्ट्रपति भवन पहुंच चुकी हैं। रवीना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार शपथ ग्रहण करते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 8
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शाहरुख खान - फोटो : PTI
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं। गाढ़े नीले रंग के सूट-बूट में सुपरस्टार का अंदाज देखते ही बन रहा है। 
विज्ञापन

6 of 8
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में कंगना रणौत - फोटो : Doordarshan National
नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ले रहे हैं। इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने कंगना रणौत भी पहुंची हैं। अभिनेत्री-राजनेता और भाजपा उम्मीदवार कंगना रणौत ने मंडी लोकसभा सीट पर अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ 74,755 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। 
विज्ञापन

7 of 8
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में अनंत अंबानी-मुकेश अंबानी - फोटो : Doordarshan National
राष्ट्रपति भवन में आयोजित पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में देश से लेकर दुनियाभर तक की हस्तियां शामिल हुईं। इसमें कई दिग्गज बिजनेसमैन भी मौजूद रहे। इनमें दो नाम मुकेश अंबानी और उनके बेटे अनंत अबानी का भी है।  
विज्ञापन

8 of 8
सुरेश गोपी - फोटो : Doordarshan National
मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार और राजनेता सुरेश गोपी को भाजपा सरकार से बड़ा सम्मान हासिल हुआ है। दक्षिण भारत के राज्य केरल में कमल खिलाने वाले सुरेश नरेंद्र मोदी 3.O सरकार के राज्य मंत्री बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की नई टीम में सुरेश गोपी इकलौते चेहरे हैं जो दक्षिण के बड़े सितारे हैं और मंत्री बने हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें