फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: सिड-कियारा के बहाने बॉलीवुड रिलेशनशिप पर तंज कसती नजर आईं कंगना, कही यह बात

Wed, 08 Feb 2023 03:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत-कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में धूमधाम से शादी रचाई है। सिने जगत की तमाम हस्तियों ने कपल को बधाई दी है। इस बीच कंगना रणौत एक बार फिर सिड-कियारा के रिेलेशनशिप की तारीफ करती नजर आई हैं। दरअसल हुआ यह कि जैसे ही कियारा-सिद्धार्थ की शादी की तस्वीरें सामने आईं। ट्विटर पर एक यूजर ने दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'क्या ये डेट कर रहे थे?' इस पर कंगना रणौत ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : social media
कंगना ने जवाब देते हुए लिखा है, 'हां, ये डेट कर रहे थे, लेकिन किसी फिल्म या ब्रांड के प्रमोशन के लिए नहीं। इन्होंने कभी भी लाइमलाइट में रहने के लिए या लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए वैसा कुछ नहीं किया, जैसा कि बॉलीवुड में लोग करते हैं। इनका प्यार सच्चा है और ये बहुत ही प्यारा कपल है।' बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब कंगना ने सिड-कियारा के रिलेशन की तारीफ की हो। इससे पहले भी कंगना दोनों की तारीफ के पुल बांध चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : social media
बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा की डेटिंग से जुड़ा सवाल स्क्रीन राइटर अनिरुद्ध गुहा ने पूछा है। अनिरुद्ध ने कियारा और सिद्धार्थ की शादी की फोटो पोस्ट कर लिखा, 'ये डेट कर रहे थे?' इसी पर कंगना ने सिड-कियारा के रिलेशनशिप की तारीफ करते हुए पोस्ट किया है। इससे पहले कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिद्धार्थ और कियारा की फोटो शेयर कर लिखा था, 'ये कपल कितना प्यारा है, इंडस्ट्री में फिल्मों के साथ-साथ असली प्यार बहुत कम देखने को मिलता है, ये कपल एक साथ काफी अच्छा लगता है।'

Raveena Tandon: सोशल मीडिया को कैसा समझती हैं रवीना टंडन? बोलीं- यहां लोग संघी या नक्सली, तीसरा रास्ता ही नहीं

4 of 5
बेहद खास है सिद्धार्थ-कियारा का शादी का जोड़ा - फोटो : instagram
आपको बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ ने काफी शाही अंदाज में शादी की है। इनकी शादी में सिने जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। दोनों की शादी की ड्रेस से लेकर, ज्वैलरी तक हर चीज की चर्चा हो रही है। कियारा ने शादी में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन पिंक कलर का लहंगा पहना। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'अब हमारी पर्मानेंट बुकिंग हो गई है।'
Akshara Singh: गर्दा उड़ा रहा अक्षरा सिंह का होली सॉन्ग 'जीजा दूर से गोड़ लागी', वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : social media
बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा अब दिल्ली और मुंबई में रिस्पेशन देने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले दोनों 9 फरवरी को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे। बाद में दोनों 10 फरवरी को मुंबई रवाना होंगे। मुंबई में 12 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा की रिसेप्शन पार्टी होगी। शादी की तरह इनका रिसेप्शन भी काफी भव्य होने वाला है।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग खत्म, सलमान ने खास अंदाज में दी फैंस को जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें