फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कंगना रणौत को मिला पद्मश्री सम्मान और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का ट्रेलर रिलीज, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Mon, 08 Nov 2021 07:47 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
कंगना रणौत, चंडीगढ़ करें आशिकी - फोटो : Social Media
चार बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजी जा चुकीं अभिनेत्री कंगना रणौत को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभिनेत्री को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। इस सम्मान को पाने के लिए दिल्ली पहुंचीं कंगना ने गोल्डन बेज कलर की सिल्क की साड़ी पहन रखी थी। इस खास दिन पर उनकी बहन रंगोली चंदेल भी उनके साथ मौजूद रहीं।  इस पुरस्कार को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कंगना ने कहा था, “मैं खुश हूं, और मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं अपने देश को इस सम्मान के लिए धन्यवाद देती हूं और मैं इसे हर उस महिला को समर्पित करती हूं जो सपने देखने की हिम्मत करती है।” बता दें कंगना रणौत के अलावा सिनेमा जगत से अदनान सामी, एकता कपूर, करण जौहर और दिवंगत गायक बालासुब्रमण्यम को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
 
पद्मश्री से सम्मानित हुईं कंगना रणौत: पारंपरिक परिधान में पहुंचीं एक्ट्रेस, चेहरे पर दिखी सम्मान पाने की खुशी

 
विज्ञापन

2 of 10
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
अपनी तरह की अनोखी लव स्टोरी लेकर आ रहे निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का ट्रेलर सोमवार को मुंबई में लॉन्च किया गया। ट्रेलर देखकर वे सारी खबरें सच होती दिखीं जिनमें कहा गया था कि इस फिल्म में अभिनेत्री वाणी कपूर एक किन्नर (उभयलिंगी) का रोल करने जा रही हैं। ट्रेलर में एक जगह दिखाया जाता है कि नायक और नायिका के प्रेमालाप के बाद नायिका अपनी शारीरिक बनावट की हकीकत का खुलासा करती है और उसके बाद सब कुछ उल्टा पुल्टा हो जाता है। हिंदी के मेनस्ट्रीम सिनेमा में ये पहली बार है कि किसी अभिनेत्री इतना बोल्ड किरदार करने की हिम्मत की है। अभी तक आमतौर पर आयुष्मान खुराना ही अपने किरदारों को लेकर प्रयोग करते रहे हैं लेकिन ये पहली बार है जब उनकी फिल्म की हीरोइन को फिल्म का सबसे रोचक किरदार मिला है।
 
Chandigarh Kare Aashiqui Trailer: आयुष्मान की फिल्म में फोकस वाणी पर, ट्रेलर में दिखा ये अलबेला इश्क


 
विज्ञापन

3 of 10
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
दिवाली के अगले दिन रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ बॉक्स ऑफिस पर पहले तीन दिन के कारोबार में 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने से बस जरा सा चूक गई है। फिल्म ने इतवार को शुक्रवार और शनिवार से बेहतर कारोबार करते हुए शुरुआती रुझानों के मुताबिक करीब 28.50 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म की पहले दिन की कमाई 26.75 करोड़ रुपये रही थी जबकि शनिवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई और इसने बॉक्स ऑफिस पर 23.85 करोड़ रुपये बटोरे थे। रविवार का दिन अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अजय देवगन और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के लिए अब तक सबसे बेहतरीन दिन रहा। इसी के साथ ही खबर ये भी आ गई है कि निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम 3’ में भी पुलिस अफसरों का रोल करने वाले ये तीनों सितारे फिर से दिखाई देंगे।
 
Sooryavanshi Box Office Collection Day 3: इतवार को बेहतर हुई ‘सूर्यवंशी’ की कमाई, अब इस पायदान पर


 

4 of 10
माधुरी दीक्षित के बेटे रेयान के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरों और वीडियो को साझा करती हैं। माधुरी ने इस बार एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका बेटा रेयान नजर आ रहा है। रेयान के लंबे बाल वीडियो में कटते नजर आ रहे हैं। वहीं माधुरी ने रेयान के लंबे बाल काटने की वजह को भी लोगों के साथ शेयर किया है और साथ ही अपने बेटे की तारीफ भी की है। माधुरी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'हर हीरो कैप नहीं पहनते.. लेकिन मेरा बेटा पहनता है। राष्ट्रीय कैंसर दिवस के खास मौके पर मैं आप सभी के साथ कुछ शेयर करना चाहती हूं। रेयान जब भी किसी कैंसर पीड़ित को कीमो थैरेपी के लिए जाते देखता, तो उसका दिल टूट जाता है। वह बहुत सी खराब चीजें झेलते हैं, इतना ही नहीं वह अपने बाल भी खो देते हैं। ऐसे में मेरे बेटे ने भी कैंसर सोसायटी को अपने बाल दान करने का फैसला किया। बतौर माता-पिता के रूप में उसके फैसले से रोमांचित थे।
 
VIDEO: माधुरी दीक्षित के बेटे रेयान ने कैंसर पीड़ित के लिए दान किए अपने बाल, एक्ट्रेस बोलीं-'मुझे गर्व है'


 
विज्ञापन

5 of 10
डॉ कृति भारती - फोटो : अमर उजाला मुंबई
छोटे परदे के मशहूर धारावाहिक ‘बालिका वधू’ की दोनों सीजन में ब्रांड अंबेसडर रहीं जोधपुर के सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी और पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ.कृति भारती को बाल विवाह निरस्त व रोकथाम की साहसिक मुहिम के लिए फ्रांस की मल्टीनेशनल कंपनी श्नाइडर इलेक्ट्रिक की ओर से प्रेरणा अवार्ड 2021 से नवाजा गया है। कृति लंबे समय से बाल विवाह की प्रथा के खिलाफ काम करती रही हैं। डॉ.कृति को कंपनी की अंतरराष्ट्रीय बिजनेस समिट में पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल व पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी की मौजूदगी में ये पुरस्कार दिया गया। जानकारी के मुताबिक विश्व के 100 से अधिक देशों में कारोबार कर रही फ्रांस की मल्टीनेशनल कंपनी श्नाइडर इलेक्ट्रिक के विश्व प्रसिद्ध प्रेरणा अवॉर्ड के लिए देशभर से विशिष्ट कार्य करने वाली महिला एक्टिविस्टों को खोज कर करीब डेढ़ साल तक विभिन्न मापदंडों व चरणों में परखा गया। इसके बाद देशभर से केवल तीन महिला एक्टिविस्टों का प्रेरणा अवॉर्ड 2021 से नवाजा गया जिसमें जोधपुर के सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ.कृति भारती को बाल विवाह निरस्त व रोकथाम की अनूठी साहसिक मुहिम के लिए प्रेरणा अवार्ड 2021 के लिए प्रथम वरीयता से चुना गया।
 
Kriti Bharti: कृति भारती को मिला फ्रांस की कंपनी से सम्मान, कहा, कुछ भी हो जाए संकल्प नहीं छोड़ूंगी

 

 
विज्ञापन

6 of 10
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
14 जून 2020 को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने घर पर मृत पाए गए थे। शुरुआती जांच के आधार पर मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया। हालांकि दवाब बढ़ने के बाद मुंबई पुलिस की जांच बिहार पुलिस से होते हुए सीबीआई तक पहुंची। एक साल बाद भी सुशांत मामले की जांच अभी जारी है। इस मामले में ताजा अपडेट यह है कि सीबीआई ने अभिनेता के ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स से डिलीट किए जा चुके डेटा को वापस पाने के लिए औपचारिक तौर पर अमेरिका से मदद मांगी है। भारत और अमेरिका के बीच एमएलएटी है जिसके तहत दोनों पक्ष घरेलू मामलों की जांच में जानकारी मांग सकते हैं। सीबीआई यह जांच करना चाहती है कि क्या ऐसा कभी कुछ हुआ था जिसका नाता सुशांत की मौत से हो। सुशांत केस में मुंबई पुलिस से शुरू हुई जांच अभी तक सीबीआई के हाथ में है लेकिन सुशांत सिंह की मौत के पीछे क्या वजह थी इसका खुलासा नहीं हो सका है।
 
Sushant Singh Rajput Death Case: CBI ने सुशांत के डिलीट ईमेल और चैट के लिए फेसबुक-गूगल से मांगी मदद




 
विज्ञापन

7 of 10
सलमान खान - फोटो : Instagram
सलमान खान की फैन फॉलोइंग के बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है। सलमान जहां भी जाते हैं उन्हें देखने के लिए लाखों फैंस की भीड़ जमा हो जाती है। हालांकि कई बार फैंस अपनी सीमा ही पार कर जाते हैं, लेकिन सलमान भी इन्हें सबक सिखाने में पीछे नहीं रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही सलमान ने अपने एक फैन का फोन छीन लिया था। अब विरल भियानी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान एक ऐसे ही एक फैन के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान खान पैपराजी के लिए पोज दे रहे हैं। तभी बीच में एक फैन आता है और सलमान के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है। इस पर सलमान कहते हैं कि सामने फोटो क्लिक हो रहा है, लेकिन फैन अपनी ही धुन में मस्त रहता है। इसपर चिढ़ते हुए सलमान कहते हैं- नाचना बंद कर ना भाई...
 
Video: सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था फैन, सलमान खान ने चिढ़ते हुए कहा- 'नाचना बंद कर ना भाई', यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स




 

8 of 10
ईशान सहगल, मीशा अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 शुरुआत से ही धमाल मचा रहा है और धीरे धीरे इसका सफर और भी दिलचस्प होता जा रहा है। एक के बाद एक हो रहे ड्रामे, हंगामे और एलिमिनेशन्स ने घरवालों की दिल की धड़कन बढ़ा दी है। हाल ही में शो में एकता कपूर अभिनेत्री सुरभि चंदना और अनीता हसनंदानी के साथ सलमान के शो में पहुंची थी। इस दौरान सबने कंटेस्टेंट्स के साथ मजेदार खेल खेले तो वहीं सलमान खान ने घरवालों पर डबल एलिमिनेशन का बम फोड़ा।  शनिवार को मायशा अय्यर घर से कम वोट मिलने के वजह से बेघर हो गईं तो वहीं अब उनके साथ ईशान सहगल को भी बेघर किया जा चुका है। बिग बॉस के शो में मायशा और ईशान अपनी प्रेम कहानी को लेकर काफी सुर्खिया बटोर रहे थे लेकिन अब अचानक से आए एलिमिनेशन के इस ट्विस्ट ने शो को और भी दिलचस्प बना दिया है। 
 
Bigg Boss 15: माइशा और ईशान की प्रेम कहानी ने बटोरी थीं सुर्खियां, अब दोनों हुए घर से बेघर

 

9 of 10
शाहरुख खान, पूजा ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में जेल में सजा काट चुके शाहरुख खान के बेटे आर्यन के मामले में अब एसआईटी भी सक्रिय हो चुकी है। मुंबई पुलिसी की एसआईटी ने शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को समन भेजा है। पूजा पर आरोप है कि उन्होंने आर्यन को बचाने के लिए पैसे ऑफर किए थे। हालांकि पूजा ददलानी ने तबियत खराब होने का हवाला देते हुए और समय मांगा है। एनसीबी के अधिकारियों द्वारा जबरन वसूली के आरोपों की जांच कर रही मुंबई पुलिस अपनी जांच का दायरा बढ़ा रही है। इस मामले में अब शाहरुख खान के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।अब  उनकी मैनेजर को भी समन भेजा गया है। मुंबई पुलिस किरण गोसावी के एक्सट्रोशन मामले की जांच कर रही है। वहीं इस मामले में पूजा ददलानी को भी पूछताछ के लिए समन किया गया है लेकिन उन्होंने और समय मांगा है। यह समन शनिवार को पेश होने का था।
 
Aryan Khan Drug Case: शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी को SIT टीम ने भेजा समन, पैसे ऑफर करने का है आरोप



 


 
विज्ञापन

10 of 10
नट्टू काका- जेठालाल - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के सबसे लोकप्रिय शो में से एक तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिलता है। इस शो का हर एक किरदार प्रचलित है और लोग उनके बारे में सब कुछ जानने में दिलचस्पी दिखाते हैं। हालांकि शो की कहानी में जिस तरह हंसी और गम के पल सामने आते रहते हैं वैसे ही इस शो के लोगों को असल में भी सुख दुख दोनों देखने पड़ते हैं। पिछले महीने ही शो में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले अभिनेता घनश्याम का निधन हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा में उनके कई साथी कलाकार शामिल हुए थे और बहुत से कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। घनश्याम नायक के निधन के बाद फैंस के मन में सवाल उठ रहे थे कि अब नट्टू काका का किरदार कौन निभाएगा। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक शख्स की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि अब वही नट्टू काका का किरदार निभाएगा।
 
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: जेठालाल को मिल गए नए नट्टू काका? वायरल हो रही इस शख्स की तस्वीर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें