कंगना रणौत
- फोटो : Twitter
कंगना ने कोर्ट में दिए अपने आवेदन में कहा कि, 'वो एक अभिनेत्रीं हैं और उनका काम ऐसा है कि उन्हें शूटिंग के लिए देश-विदेश की कई लोकेशन पर यात्रा करनी पड़ती है'। कंगना ने कहा कि, 'वो एक फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं और उन्हें 15 जून से अगस्त तक बुडापेस्ट में ट्रेवल करना है'। कंगना ने बताया कि उनके पासपोर्ट की डेट सितंबर 2021 में एक्सपायर हो रही है।उन्होंने पासपोर्ट अथॉरिटी को इसे फिर से जारी करने का आवेदन दिया था, लेकिन एफआईआर दर्ज होने के कारण ऐसा करने से मना कर दिया गया है। ऐसे में उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की है।