बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत (Kangana Ranaut) अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी किसी के साथ बयानबाजी को लेकर तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर। वैसे जिस दिन से उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुआ है उस दिन से वह अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी सक्रिय हो गई हैं। आए दिन वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म धाकड़ के किरदार एजेंड अग्नि की एक झलक साझा की है।
जोरों-शोरों से चल रही हैं 'धाकड़' की तैयारियां
कंगना रणौत इन दिनों बुडापेस्ट में अपनी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग कर रही हैं। रविवार के दिन कंगना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की हैं। इस फोटो में कंगना किलर लुक में नजर आ रही हैं। दरअसल, कंगना की यह फोटो तब की है, जब वह 'धाकड़' की शूटिंग से पहले तैयार हो रही हैं। बता दें, धाकड़ की शूटिंग के लिए बुडापेस्ट जाने के लिए कंगना को काफी पापड़ बेलने पड़े थे। दरअसल, कंगना के पासपोर्ट रिन्यूअल को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।