फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: 'ताल' फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे अनिल कपूर, गोविंदा को ऑफर हुआ था हिट किरदार

Sun, 11 Jul 2021 07:31 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा, अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में अक्सर ऐसे किस्से सुनने को मिलते हैं जब कोई अभिनेता कोई रोल ठुकरा देता है और उसी किरदार को निभाकर दूसरा अभिनेता और भी बड़ा स्टार बन जाता है। ऐसा एक दो नहीं बल्कि कई बार हुआ है। बॉलीवुड के सबसे फिट एंड फाइन और प्रतिभाशाली अभिनेता अनिल कपूर ने भी हाल ही में इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। दरअसल अनिल कपूर इस वीकेंड 'डांस दीवाने 3' में गेस्ट जज बनकर पहुंचे। उन्होंने कंटेस्टेंट्स की परफॉरमेंस तो इंजॉय की है  साथ ही माधुरी दीक्षित ,तुषार कालिया और धर्मेंश के साथ भी भी उन्होंने खूब मस्ती की। माधुर दीक्षित के साथ उनके मस्ती करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

गोविंदा थे ताल फिल्म की पहली पसंद

इसी बीच अनिल कपूर ने बताया कि कैसे 'ताल' फिल्म का रोल उन्हें बाद में मिला था और ये किरदार पहले गोविंदा करने वाले थे। उनकी ये बात सुन सभी हैरान रह गए। दरअसल एक कंटेस्टेंट ने कोरियोग्रॉफर के साथ फिल्म 'ताल' के गाने 'रमता जोगी' पर परफॉर्म किया तो अनिल कपूर काफी प्रभावित हो गए। उन्होंने कंटेस्टेंट और कोरियोग्रॉफर को वो ड्रेस गिफ्ट में दी जो उन्होंने गाने में पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया।
विज्ञापन

2 of 5
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर ने बताया कि वो फिल्म ताल के लिए पहली या दूसरी नहीं बल्कि चौथी पसंद थे। उनसे पहले निर्देशक सुभाष घई ने और भी कई अभिनेताओं को वो रोल ऑफर किया था, लेकिन सबने किसी ना किसी वजह से इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया तब अनिल कपूर को इस रोल के लिए साइन कर लिया गया। बता दें कि इस फिल्म में ऐश्वर्या और अक्षय खन्ना ने मुख्य भूमिका निभाई थी और अनिल कपूर सहायक भूमिका में थे।
विज्ञापन

3 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Instagram
अनिल कपूर ने बताया कि उनका रोल पहले गोविंदा को मिला था। बता दें कि फिल्म में अनिल कपूर ने विक्रम कपूर का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए सुभाष घई ने पहले गोविंदा को अप्रोच किया था। हालांकि किसी वजह से उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया। इसके बाद जब ये रोल अनिल कपूर के पास पहुंचा तो उन्होंने फौरन हां कह दी। फिल्म को जबरदस्त सफलता तो मिली ही साथ ही अनिल कपूर का रोल काफी पसंद किया गया।

4 of 5
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि ये पहला रोल नहीं है जो गोविंदा ने ठुकरा दिया था। इससे पहले और भी कई सुपरहिट रोल गोविंदा ने छोड़ दिए थे जिससे दूसरे सितारों को काफी फायदा मिला। ऐसा कहा गया था कि फिल्म 'गदर' में सनी देओल का रोल पहले गोविंदा को दिया गया था, लेकिन उन्होंने नहीं किया। इसके अलावा फिल्म 'देवदास' में गोविंदा को चुन्नीबाबू का भी रोल दिया गया था, लेकिन वो रोल उन्होंने ठुकरा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Insatagram- @anilskapoor
गोविंदा एक समय के हिट अभिनेता रहे लेकिन आज वो फिल्मों से दूर हो गए हैं। हालांकि उनके प्रति दर्शकों का प्यार कम नहीं हुआ है। गोविंदा फिल्मों से भले दूर हों, लेकिन वो कई ब्रांड को एंडोर्स करते हैं। वहीं गोविंदा कई रियलिटी शो में बतौर जज भी नजर आ चुके हैं। बात करें अनिल कपूर की तो वो एक से बढ़कर एक फिल्में कर रहे हैं। बहुत जल्द वो फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें