अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म देश में लगे आपातकाल पर आधारित है। इसके साथ ही इस फिल्म में इंदिरा गांधी की पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के साथ विवादास्पद मुलाकात पर प्रकाश डाला गया है।