फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut Sixteen years in bollywood: 16 वर्षों में कंगना रणौत ने ऐसे छुआ सफलता का शिखर, ये फिल्में बनीं करियर का टर्निंग प्वाइंट

Thu, 28 Apr 2022 11:25 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रणौत - फोटो : insta
धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रणौत ने बॉलीवुड में आज अपने 16 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने साल 2006 में 28 अप्रैल को फिल्म गैंगस्टर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। कंगना अपने काम से लेकर बयान तक किसी ने किसी चीज को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। कंगना ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक उम्दा किरदार अदा किए हैं और अब वह आधिकारिक तौर पर निर्माता के रूप में भी अपनी शुरुआत करने के लिए अग्रसर हैं। तो चलिए जानते हैं कि इन सोलह सालों में वह कौन सी फिल्में रहीं जो कंगना के करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित हुईं।
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रणौत, फिल्म-क्वीन - फोटो : social media
क्वीन (2013)
साल 2013 में आई फिल्म क्वीन कंगना रणौत के करियर का टर्निंग प्वाइंट मानी जाती है। क्वीन में कंगना ने एक ऐसी लड़की रानी का किरदार निभाया था, जो शादी टूटने के बाद अकेली ही हनीमून पर निकल पड़ती है। इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में एक अलग पहचान दिलाई, यहां तक कि उन्हें क्वीन के लिए नेशनल अवार्ड भी मिला था। कंगना खुद भी यह मानती हैं कि क्वीन फिल्म ने उनके करियर को एक अलग मुकाम दिया।
विज्ञापन

3 of 6
फैशन मूवी - फोटो : social media
फैशन (2008)
फिल्म फैशन में कंगना का किरदार बेहद ही चैलेंजिंग था। उन्होंने इस फिल्म में एक बिगड़ैल और नशे की आदि हो चुकी मॉडल का किरदार अदा किया था। इस फिल्म के बाद कंगना का सितारा बुलंद होता चला गया।

4 of 6
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015)
कंगना रणौत की फिल्म तनु वेड्स मनु तो हिट रही थी, इसका सीक्वल तुन वेड्स मनु रिटर्न्स भी हिट रहा था। इन दोनों ही फिल्मों में कंगना के किरदार पर पूरा फोकस था और  तन वेड्स मनु रिटर्न्स में दत्तो के किरदार के लिए ही उन्हें तीसरा नेशनल अवार्ड भी मिला।
विज्ञापन

5 of 6
मणिकर्णिका - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मणिकर्णिका (2019)
साल 2019 में आई फिल्म मणिकर्णिका को कंगना के करियर में एक गोल्डन टाइम कहा जा सकता है। इस फिल्म के लिए उन्हें दर्शकों की वाहवाही के साथ ही खूब सम्मान भी प्राप्त हुआ था। यहां तक कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सामने इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी करवाई गई थी। फिल्म में कंगना ने रानी लक्ष्मीबाई का किरदार अदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
थलाइवी - फोटो : सोशल मीडिया
थलाइवी (2021)
साल 2021 में आई फिल्म थलाइवी में कंगना का एक अलग ही लुक देखने को मिला था। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेत्री से पॉलिटिशियन बनीं जयललिता का किरदार अदा किया था और इस किरदार के लिए भी उन्हें खूब वाहवाही मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें