बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत अपनी बात को पूरी दुनिया के सामने बड़ी बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। अपने दिए बयानों के चलते अभिनेत्री अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन कई बार उन्हें अपने इन्हीं बयानों के कारण ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। हालांकि, इस समय अभिनेत्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, आज ही कंगना की ट्विटर पर दोबारा वापसी हुई है, जिसकी वजह से अभिनेत्री काफी खुश हैं। अभिनेत्री ने आज ही सुबह उम्मीद जताई थी कि वह जल्द ही ट्विटर पर वापसी कर सकती है और वैसा ही हुआ। अब कंगना ने अपनी इस भविष्यवाणी को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लिखा है, जिसमें वह इसके सच होने पर अपनी खुशी जाहिर करती नजर आ रही हैं।