विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से लोगों के बीच चर्चा में रहे हैं। एक समय था जब विवेक का नाम ऐश्वर्या राय से जुड़ा। लेकिन अब वह प्रियंका अल्या के पति हैं और अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं। आज से ठीक 12 साल पहले यानी 29 अक्तूबर 2010 के दिन ही विवेक और आल्या ने अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत की थी। दोनों की शादी को पूरे 12 साल हो गए हैं और आज के दिन को दोनों साथ में एंजॉय कर रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको विवेक और आल्या की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।