फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: अनुराग कश्यप-हंसल मेहता की तारीफ पर कंगना रणौत ने दी प्रतिक्रिया, खुद को बताया बैटमैन

Sat, 16 Sep 2023 07:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, अनुराग कश्यप, हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
अनुराग कश्यप और हंसल मेहता ने हाल ही में कंगना रणौत की जमकर तारीफ की थी। अब अभिनेत्री ने दोनों फिल्मकारों की तारीफ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इन दिग्गजों से अपने लिए प्रंशसा सुनकर वह काफी खुश नजर आईं। सोशल मीडिया उन्होंने दोनों निर्देशकों को धन्यवाद देते हुए खुद को बैटमैन बताया है। 
Hansal Mehta: कंगना रणौत के लिए बदले हंसल मेहता के सुर, दिल खोलकर की 'सिमरन' अभिनेत्री की तारीफ
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनुराग कश्यप और कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें दोनों डायरेक्टर उनकी तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। एक वीडियो में  अनुराग कश्यप ने कंगना की प्रशंसा की और कहा, “वह बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। जब काम की बात आती है तो वह बहुत ईमानदार होती है, उसके साथ अन्य समस्याएं भी होती हैं। हालांकि, जब उनकी प्रतिभा की बात आती है, तो कोई भी उनसे यह नहीं छीन सकता। एक अभिनेता के रूप में, एक ईमानदार रचनात्मक व्यक्ति के रूप में भी, उनके अंदर जो कुछ है, उसे कोई उनसे छीन नहीं सकता।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत की इंस्टाग्राम स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दूसरे वीडियो में “हंसल मेहता उन्हें कमाल की अदाकारा कहते हुए दिख रहे हैं। इन दोनों वीडियो के बाद कंगना ने अगली स्टोरी में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ''ये बात पर सब सहमत होते हैं लेफ्ट राइट दोनों विंग।1- एक तो मैं बहुत बद्तमीज हूं। 2-हिंसक और अतिवादी भी हूं, मुझे हिंसा पसंद है और हिंसा को भी मैं पसंद हूं.। 3-थोड़ी बिगाड़ी हूं और बहुत जिद्दी हूं। 4- भयंकर वाली टैलेंटेड, मतलब G.O.A.T टाइप। इसको कहते हैं बैटमैन..वही हूं मैं।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना राघव लॉरेंस के साथ जल्द ही चंद्रमुखी 2 में नजर आने वाली हैं। वहीं, उनके पास तेजस भी है जो 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह इमरजेंसी में भी लीड रोल में दिखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसका निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है। फिल्म में उनके साथ  अनुपम खेर, मिलिंद सोमन और सतीश कौशिक जैसे अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दर्शकों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है।
Nayanthara: नयनतारा ने बॉलीवुड में फिर छेड़ी साउथ की सरगम, जानिए पहले की बिंदास इन अभिनेत्रियों के बारे में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें