फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: कंगना रनौत ने एयरपोर्ट पर 'नो मास्क, नो एंट्री' नियम का किया उल्लंघन, फैंस ने पूछा- मास्क कहां है मैम?

Wed, 29 Sep 2021 01:10 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Instagram
कंगना रनौत बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हैं। अक्सर वो अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कई बार कंगना को उनके फैंस ट्रोल भी कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को उस वक्त हुआ जब कंगना रनौत एयरपोर्ट पर पहुंची और पैपराजी को फोटो पोज देने लगीं एवं इसके बाद एयरपोर्ट के भीतर प्रवेश कर गईं। लेकिन, इस दौरान कंगना रनौत ने मास्क नहीं पहन रखा था। यह घटना मुंबई एयरपोर्ट की है। जहां टर्मिनल पर साफ तौर पर एक बोर्ड पर 'नो मास्क, नो एंट्री' लिखा हुआ था। लेकिन कंगना ने मास्क के नियम का उल्लंघन किया और टर्मिनल के अंदर चली गईं। जब उनके प्रशंसकों का ध्यान इस तरह गया, तो उन्होंने कंगना रनौत को ट्रोल किया और उसने पूछा कि क्या सेलेब्स के लिए अलग नहीं हैं?

गौरतलब है कि कंगना रनौत की हाल ही में फिल्म थलाइवी आई है। उनकी यह फिल्म तमिलनाडु की छह बार मुख्यमंत्री रह चुकीं जे जयललिता की बायोपिक है। जयललिता ने अभिनेत्री से लेकर सूबे की मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया था। इस फिल्म में उनके इसी सफर को दिखाया गया है। कंगना के फैंस उनकी इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं और उनके द्वारा निभाया गया जयललिता के किरदार की भी प्रशंसा कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
थलाइवी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
आपको बता दें कि कंगना रनौत को कोरोना हो चुका है और कुछ ही दिनों में वो ठीक भी हो गईं थीं। उसके बाद भी मास्क के नियम का उल्लंघन करने पर फैंस उनसे नाराज हैं और पैपराजी द्वारा शेयर की गई वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस इसे कंगना रनौत की लापरवाही बता रहे हैं। कंगना ने इस दौरान व्हाइट कलर का सलवार-सूट पहना हुआ था और आंखों पर सन ग्लासेस भी लगाए हुए थे। अपनी इस ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

 

विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

एयरपोर्ट टर्मिनल में जाते हुए कंगना रनौत ने मीडिया के कैमरे के सामने पोज दिए। लेकिन, उन्हें इतना ध्यान नहीं रहा कि उन्होंने अपने मुंह पर मास्क नहीं लगा रखा है। कंगना ने वहां मौजूद बोर्ड में लिखे हुए नोटिस की भी अनदेखी कर दी और तस्वीरें खिंचवा कर एयरपोर्ट के अंदर बिना मास्क लगाये ही चली गईं।


 

4 of 5
कंगना रनौत - फोटो : PTI
कंगना रनौत के इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जहां यूजर्स काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कंगना रनौत से पूछा, मैम आपका मास्क कहां है? इस यूजर ने पूछा कि अब कहां हैं वो लोग जो कहते हैं कि नियम एक समान हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक अन्य यूजर ने हैरानी जताई और लिखा कि कंगना रनौत ने मास्क भी नहीं पहना हुआ था और सिक्योरिटी ने उन्हें चेक भी नहीं किया। एक अन्य यूजर ने पूछा कि कंगना रनौत मास्क क्यों नहीं पहनती हैं। एक अन्य यूजर ने कहा कि कंगना रनौत क्या कोई महारानी है, जो मास्क नहीं लगा रही हैं। और लोग इन्हें आदर्श मानते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें