फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर के कंधे पर सिर रख फूट-फूट कर रोई थीं कंगना रनौत!

Sun, 20 Mar 2016 07:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
रणबीर-कैटरीना के बाद ऋतिक-कंगना के झगड़े में आमिर खान का नाम भी आ रहा है। कंगना ने ऋतिक के साथ अपनी जिंदगी के राज आमिर संग शेयर किए थे। आमिर ने कंगना को ऋतिक को लेकर सलाह भी दी थी।
विज्ञापन

आमिर के कंधे पर सिर रख के खूब रोई थीं कंगना रनौत!

2 of 9
कंगना रनौत का बॉलीवुड में कोई दोस्त नहीं है। आमिर खान और प्रियंका चोपड़ा जैसे कुछ शुभचिंतक जरूर हैं मगर ऋतिक रोशन के साथ कानूनी नोटिस के झगड़े में वे रुख बदल सकते हैं। मीडिया में खबरें आ रही हैं कि ऋतिक के अच्छे दोस्त आमिर के कंधों पर कंगना सिर रख कर रोई थीं। लेकिन ऐसा क्या हुआ था।
विज्ञापन

आमिर के कंधे पर सिर रख के खूब रोई थीं कंगना रनौत!

3 of 9
इंडस्ट्री में ऋतिक-कंगना के झगड़े को लेकर नई-नई बातों की चर्चाएं हैं। उनमें से एक यह भी है कि कंगना ने ऋतिक के साथ अपने अफेयर की बातें न केवल आमिर के साथ बांटी थीं, बल्कि आमिर भी कंगना के साथ उनके मुश्किल समय में खड़े थे।

आमिर के कंधे पर सिर रख के खूब रोई थीं कंगना रनौत!

4 of 9
बताया जाता है कि पिछले साल सितंबर में फिल्म कट्टी-बट्टी की रिलीज से पहले कंगना बेहद परेशान थीं क्योंकि ऋतिक ने उनसे पूरी तरह से दूरी बना ली थी। दोनों के बीच झगड़े हो रहे थे। इसी दौरान फिल्म प्रमोशन के सिलसिले में आमिर-कंगना की मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

आमिर के कंधे पर सिर रख के खूब रोई थीं कंगना रनौत!

5 of 9
कट्टी-बट्टी में आमिर के भांजे इमरान खान हीरो थे। आमिर फिल्म को हिट बनाने की योजना पर काम कर रहे थे। हालांकि आमिर की योजनाएं रंग नहीं ला सकीं और कट्टी बट्टी सुपर फ्लॉप रही। उन्हीं दिनों हुई मुलाकातों में कंगना ने अपनी मोहब्बत का खस्ता हाल आमिर के सामने बयान किया था और उनके कंधों पर सिर रख कर रोई थीं।
विज्ञापन

आमिर के कंधे पर सिर रख के खूब रोई थीं कंगना रनौत!

6 of 9
आमिर ने कंगना को सांत्वना दी थी और कहा था कि कंगना को ऋतिक से दूर रहना चाहिए तथा जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए। आमिर के लिए जब कट्टी बट्टी की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी तब वह कंगना के लिए चिंतित थे।
विज्ञापन

आमिर के कंधे पर सिर रख के खूब रोई थीं कंगना रनौत!

7 of 9
आमिर ने कंगना की बहन और मैनेजर रंगोली से खास तौर पर कहा था कि वह कंगना का इस बुरे दौर में विशेष ध्यान रखें।

आमिर के कंधे पर सिर रख के खूब रोई थीं कंगना रनौत!

8 of 9
फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि कंगना के लिए यह महत्वपूर्ण दौर है क्योंकि आमिर का उनकी चिंता करना अलग बात है। जरूरी नहीं कि वह ऋतिक से झगड़े में भी उनके साथ खड़े रहें।
विज्ञापन

आमिर के कंधे पर सिर रख के खूब रोई थीं कंगना रनौत!

9 of 9
असल में कंगना से पहले आमिर ऋतिक के अच्छे दोस्त हैं। दोनों के परिवार फिल्म इंडस्ट्री से आते हैं और वह बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। इस लिहाज से कंगना ‘बाहरी’ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें