अक्सर लोग कहते हैं कि बड़े लोगों को जब प्यार होता है तो परिवार और मजहब उनके लिए अहमियत नहीं रखता। बॉलीवुड सितारों के लिए ये बात पूरी तरह सच नहीं है। फिल्मी दुनिया में कई ऐसे जोड़े हैं, जो अपने परिवारों की वजह से कभी एक ना हो सके।
विज्ञापन
इन बॉलीवुड सितारों के प्यार में परिवार बना दीवार
2 of 6
काफी समय से करन सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासु एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में करन सिंह ग्रोवर अपने मां से मिले। वो मां के पास बिपाशा से शादी की इजाजत लेने गए थे। खबर है कि मां ने करन से परिवार या बिपाशा में से किसी एक को चुन लेने के लिए कह दिया। इसके बाद माना जा रहा है कि ये करन और बिपाशा के रिश्ते में खटास की वजह बन सकती है। इस रिश्ते पर परिवार कितना भारी पड़ेगा इसका पता तो जल्दी ही चल जाएगा वैसे इससे पहले भी कई सितारों का दिल परिवार की वजह से टूट चुका है।
विज्ञापन
इन बॉलीवुड सितारों के प्यार में परिवार बना दीवार
3 of 6
- फोटो : getty
रणबीर और कैटरीना का छह साल का रिश्ता हाल ही में खत्म हो गया। बताया जाता है कि कैटरीना लगातार रणबीर के परिवार से मेलजोल बढ़ाने की कोशिश करती रहीं लेकिन कपूर परिवार ने उन्हें कभी अहमियत नहीं दी। दोनों के कई करीबियों ने इस बात को दबी जुबान से स्वीकारा है कि यदि रणबीर की मम्मी नीतू को कैटरीना पसंद होतीं तो दोनों की कभी की शादी हो चुकी होती। इस रिश्ते का ये अंजाम ना होता।
इन बॉलीवुड सितारों के प्यार में परिवार बना दीवार
4 of 6
जब-जब बॉलीवुड की अधूरी प्रेम कहानियों की बात होती है दिलीप कुमार और मधुबाला की प्रेम कहानी का जिक्र आता ही है। कहा जाता है कि एक जमाने में दोनों एक-दूसरे के दीवाने थे। दोनों एक-दूसरे को चाहते थे लेकिन मधुबाला के सख्त मिजाज पिता को दिलीप पसंद नहीं थे। कहा जाता है कि मधुबाला के पिता उनके दिलीप से रिश्ते के खत्म होने की एक बड़ी वजह थे।
विज्ञापन
इन बॉलीवुड सितारों के प्यार में परिवार बना दीवार
5 of 6
सुरैया और देव आनंद के बीच प्यार के किस्से 50 के दशक के शुरुआती सालों में बेहद मशहूर थे। मुश्किल ये थी कि सुरैया की मां नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी का शौहर हिंदू हो। देव आनंद और सुरैया की प्रेम कहानी के अंजाम तक ना जा पाने की बड़ी वजह सुरैया की अम्मी को माना जाता है। सुरैया के तमाम उम्र शादी ना करने की वजह भी देव साहब से मुहब्बत का नाकाम हो जाना माना गया।
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के प्यार के चर्चे भी खूब रहे। दोनों की शादी की बात भी चली, सगाई हो जाने के बाद जब ये रिश्ता अचानक से खत्म हो गया। बताया गया कि दोनों के परिवारों का एक-दूसरे के साथ सहज ना होना ही इस रिश्ते के खत्म होने की वजह थी।