90 के दशक के एक्टर रहे कमल सदाना ने अपनी मेकअप आर्टिस्ट पत्नी लीजा जॉन से अलग होने का फैसला किया है। कमल और लीजा लंबे समय से एक दूसरे से अलग रह रहे है। दोनों ने 1 जनवरी 2000 को शादी की थी। दोनों को दो बच्चे भी हैं। तलाक लेने के सवाल पर कमल सदाना ने बताया, 'दो लोग समझदार हो जाते हैं और अपने अपने रास्ते चले जाते हैं। ऐसा सब जगह होता है। हम भी उनमें से एक है। जल्द ही हमारा तलाक हो जाएगा।' कमल सदाना मुंबई में रहते हैं जबकि लीजा जॉन अपने माता-पिता के साथ गोवा में रह रही हैं।
90 के दशक के मशहूर एक्टर रहे कमल
कमल ने फिल्म 'बेखुदी' से बतौर हीरो डेब्यू किया था। ये फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काजोल उनकी हीरोइन थी। ये फिल्म पर्दे पर फ्लॉप हुई थी, लेकिन दोनों कलाकारों को इससे अलग जिंदगी मिली।