फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krk: कमाल आर खान को नहीं रास आया 'झूमे जो पठान' बोले- शाहरुख जी ये इंडिया है पाकिस्तान नहीं...

Thu, 22 Dec 2022 05:10 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कमाल आर खान - फोटो : social media
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' पर हो रहे विवाद बीच मेकर्स ने फिल्म का एक और गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज कर दिया है। फैंस को उनका ये गाना काफी पसंद आ रहा है। हालांकि हमेशा की तरह कमाल आर खान यानी केआरके ने एक बार फिर से शाहरुख खान पर इस गाने को लेकर तंज कसा है और कहा कि शाहरुख भारतीय दर्शकों से पंगा ले रहे हैं। इसी के साथ ही केआरके ने किंग खान को टिक टॉक स्टार तक कह दिया है।
 

Oscars 2023: क्रिकेट के मैदान के बाद अब ऑस्कर में भारत बनाम पाकिस्तान, जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

2 of 4
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया
कमाल आर खान ने ट्वीट करते हुए लिखा- "मैंने अभी-अभी 'झूमे जो पठान' गाना देखा और अब मैं कह सकता हूं कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई नहीं बचा सकता। शाहरुख भारतीय दर्शकों के साथ फुल पंगे ले रहे हैं। वह यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि पठान श्रेष्ठ हैं और बाकी सभी उनके सामने हलवा हैं। शाहरुख जी ये इंडिया है, पाकिस्तान नहीं।


विज्ञापन

3 of 4
कमाल आर खान - फोटो : कमाल आर खान
इसके बाद कमाल आर खान ने एक और ट्वीट किया और इस गाने से शाहरुख की एक तस्वीर साझा की है, जिस पर टिक टॉक स्टार लिखा है। इसके साथ ही केआरके ने लिखा- "आप सब मुझे बताओ कि टिक टॉक स्टार, कुणाल खेमू और एसआरके में क्या फर्क है? क्या ये एसआरके को शोभा देता है?"


विज्ञापन

4 of 4
झूमे जो पठान गाना - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल बात करें 'पठान' के नए गाने 'झूमे जो पठान' के बारे में तो अरिजीत की आवाज में गाया ये गाना लोगों को कितना ज्यादा पसंद आ रहा है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रिलीज के पांच घंटे में इसे छह मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं यूजर्स कमेंट बॉक्स में जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि यशराज बैनर तले बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इसे हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा।
 

OMG, Amitabh Bachchan: अब ये प्रोडक्ट बेचना चाहते हैं बिग बी, हाथ में डिब्बा लेकर पहुंच गए निवेश मांगने

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें