अमिताभ बच्चन का बेहद लोकप्रिय गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने 14वें सीजन की विदाई के हफ्ते में पहुंच चुका है। इस गेम शो का टेलीविजन पर अगला हफ्ता आखिरी हफ्ता होगा और इसके बाद अमिताभ बच्चन फिर से अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। लेकिन, क्या अमिताभ बच्चन कोई नया कारोबार भी शुरू करने की योजना बना रहे हैं? क्या उन्हें अपने इस नए कारोबार के लिए इन्वेस्टमेंट (निवेश) की तलाश है और क्या सोनी पर शुरू होने जा रहे नए शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ में अमिताभ बच्चन भी कुछ कमाल कर दिखाने वाले हैं? इन सब सवालों का जवाब दर्शकों को अगले हफ्ते ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के दौरान ही मिलेगा। चलिए फिलहाल हम आपको ले चलते हैं, इस धारावाहिक के एक कमाल एपिसोड की शूटिंग पर हुए धमाल के बीच..