फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: महाशिवरात्रि पर 'कल्कि 2898 एडी' का नया पोस्टर जारी, प्रभास के किरदार के नाम का भी हुआ खुलासा

Fri, 08 Mar 2024 07:21 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कल्कि 2898 ईस्वी - फोटो : social media
साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं अब महा शिवरात्रि के शुभ अवसर पर नाग अश्विन द्वारा निर्देशित महाकाव्य गाथा 'कल्कि 2898 ईस्वी' के निर्माताओं की ओर से बड़ा खुलासा किया गया है और फैंस को तोहफा दिया गया। दरअसल, निर्माताओं ने फिल्म में प्रभास के किरदार के नाम का खुलासा कर दिया है और उनका पोस्टर भी जारी किया।
विज्ञापन

2 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर साइंस-फिक्शन फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म के मुख्य अभिनेता प्रभास के किरदार का नाम 'भैरव' बताया है। दर्शकों के सामने 'भैरव' का परिचय देते हुए 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माताओं ने सभी को महा शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए 'कल्कि 2898 एडी' की टीम ने प्रभास की 'भैरव' के रूप में एक तस्वीर साझा की और लिखा, 'कासी की भविष्य की सड़कों से कल्कि 2898 एडी से 'भैरव' का परिचय।'
Amar Singh Chamkila EXCLUSIVE: अमरजोत व चमकीला के बेटे से मिले भावुक इम्तियाज, डुगरी से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
विज्ञापन

3 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में प्रभास का अलग अंदाज नजर आ रहा है। बाल बांधे हुए चश्मा लगाए प्रभास धांसू अवतार में नजर आए। वे थोड़े उदास भी नजर आ रहे हैं। प्रभास ने बांह पर टैटू और मैन बन बनाया हुआ है। वे ब्लैक रंग के कपड़े में नजर आ रहे हैं। वहीं अब प्रभास के किरदार का खुलासा होने के बाद से फैंस बेहद उत्साहित हो गए हैं। यूजर्स ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभास इस लुक में शानदार लग रहे हैं।
Aamir Khan: लापता लेडीज से पहले इन फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं आमिर खान, बॉक्स ऑफिस पर की थी ताबड़तोड़ कमाई

4 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया
'कल्कि 2898 एडी' एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जो हिंदू पौराणिक कथाओं पर आधारित है। फिल्म नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित है। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म के डायलॉग साई माधव बुर्रा ने लिखे हैं। संगीतकार संतोष नारायणन, छायाकार जोर्डजे स्टोजिलजकोविक और संपादक कोटागिरी वेंकटेश्वर राव तकनीकी टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, फिल्म के कलाकारों की बात करें तो नाग अश्विन द्वारा निर्देशित साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' प्रभास के साथ में कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी और कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 'कल्कि 2898 एडी' का प्रीमियर नौ मई 2024 को सिनेमाघरों में होगा। प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'कल्कि 2898 एडी' के अलावा वे कुछ अन्य बेहतरीन फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। प्रभास निर्देशक मारुति के जरिए निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म और संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित 'स्पिरिट' में नजर आएंगे।
Shilpa Shetty: शिल्पा ने पैसों के लिए की राज कुंद्रा से शादी? ट्रोल्स के मुंह पर तमाचा है अभिनेत्री का जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें